फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: ऊपरी शिमला सहित मनाली में बर्फबारी, राज्य में 405 सड़कें और 577 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

Wed, 21 Feb 2024 07:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली

सार

बर्फबारी के चलते बुधवार शाम तक राज्य में चार नेशनल हाईवे व 405 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं। पर्यटन नगरी मनाली व आसपास के इलाकों में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई गई है।
विज्ञापन
1 of 6
बर्फ से लकदक मनाली। - फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बर्फबारी के चलते बुधवार शाम तक राज्य में चार नेशनल हाईवे व 405 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं। सबसे अधिक 288 सड़कें लाहौल-स्पीति जिले में बंद हैं। चंबा जिले में 83 सड़कें अवरुद्ध हैं। वहीं, राज्य में 577 बिजली ट्रांसफार्मर और 17 पेयजल आपूर्ति स्कीमें भी ठप हैं। उधर, पर्यटन नगरी मनाली व आसपास के इलाकों में इस सर्दी के सीजन और नए साल की दूसरी बर्फबारी हुई गई है।
चंबा के 543 गावों में दो दिन से बिजली आपूर्ति बंद है। मंगलवार रात को मनाली शहर और आसपास के इलाकों में बर्फबारी हुई। शहर में करीब चार सेंटीमीटर, जबकि ढूंगरी, नसोगी, ओल्ड मनाली में पांच से सात सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई। इसके अलावा सोलंगनाला में 80 सेंटीमीटर, अटल टनल के साउथ पोर्टल 150, रोहतांग दर्रा 210 और जलोड़ी दर्रा में 25 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है।  बुधवार को मौसम खुलने के बाद बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल पर्यटक वाहन नेहरूकुंड तक भेजे जा रहे हैं। वहीं, शिमला जिले के ऊपरी कई क्षेत्रों में भी बुधवार को बारिश-बर्फबारी हुई है। चौपाल के थरोच, शिल्ला व अन्य कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी दर्ज की गई है। राजधानी शिमला में दिनभर धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे।
विज्ञापन

2 of 6
मनाली में बर्फबारी। - फोटो : संवाद
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज भी प्रदेश के कुछ भागों में अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 25 फरवरी तक मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। उधर, 24 फरवरी की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 26 व 27 फरवरी को प्रदेश में फिर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
 
विज्ञापन

3 of 6
मनाली में बर्फबारी। - फोटो : संवाद
कहां कितनी बर्फबारी
कोठी 30.0, केलांग 18.0, कुकुमसेरी (लाहौल-स्पीति) 15.3, भरमौर 8.0, तीसा 2.0  व कल्पा 0.9 में सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। ताजा बर्फबारी के बाद जलोड़ी जोत में दूसरे दिन भी एनएच-305 पर वाहनों के पहिये थमे रहे।  यातायात ठप होने से आउटर सिराज का जिला मुख्यालय कुल्लू से संपर्क कटा हुआ है। 

4 of 6
मनाली में बर्फबारी। - फोटो : संवाद
कहां कितनी बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान मनाली में 29.0, सलूणी 25.3, तीसा 20.0, चंबा 16.0, सेऊबाग 11.0, बैजनाथ 10.0, धर्मशाला 8.0, बलद्वाड़ा 7.5, मैहरे बड़सर 6.0,पालमपुर 6.2, भुंतर 5.4, जोगिंद्रनगर 5.0, 5.0, कांगड़ा 4.2, नयनादेवी 4.2 व गोहर में 4.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन

5 of 6
मनाली में बर्फबारी के बाद दिखा शानदार नजारा। - फोटो : संवाद
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 2.9, सुंदरनगर 5.2, भुंतर 4.0, कल्पा -1.2, धर्मशाला 6.2, ऊना 6.7, नाहन 7.9, पालमपुर 5.0, सोलन 5.3, मनाली 0.1, कांगड़ा 7.6, मंडी 6.1, बिलासपुर 8.0, चंबा 4.9, जुब्बड़हट्टी 6.4, कुफरी 0.3, कुकुमसेरी -7.1, नारकंडा -0.5, भरमौर -1.2, रिकांगपिओ 2.9 , सेऊबाग 3.3, धौलाकुआं 10.6, बरठीं 7.0, समदो -2.0, मशोबरा 6.2, पावंटा साहिब 10.0, सराहन 3.5 और देहरागोपीपुर में 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चुराह के टेपा गांव में बर्फबारी। - फोटो : संवाद
चुराह के टेपा में एक फुट ताजा बर्फबारी
चुराह उपमंडल के सबसे ऊंचे गांव टेपा में मंगलवार देर रात मूसलाधार बारिश के साथ एक फुट तक बर्फबारी होने से ग्रामीण घरों में ही दुबकने को मजबूर हो गए हैं। बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ाने का काम किया है। चंबा-तीसा मार्ग को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करने में अभी 10 दिनों का समय लग सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें