फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal weather: लाहौल के जोबरंग में हिमस्खलन, आठ मिनट तक हवा में रहा बर्फ का बवंडर, जानें मौसम पूर्वानुमान

Thu, 22 Feb 2024 07:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/केलांग(लाहौल-स्पीति)/रिकांगपिओ(किन्नाैर)

सार

 जनजातीय क्षेत्र लाहौल में ताजा बर्फबारी के बाद मौसम खुलते ही पहाड़ों से हिमस्खलन होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
1 of 6
जोबरंग में हिमस्खलन - फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल में ताजा बर्फबारी के बाद मौसम खुलते ही पहाड़ों से हिमस्खलन होना शुरू हो गया है। गुरुवार सुबह करीब 9:00 बजे जोबरंग गांव के समीप पहाड़ से भारी हिमस्खलन हुआ है। इससे आठ मिनट तक बर्फ का बवंडर हवा में रहा। जोबरंग पंचायत के पूर्व प्रधान सोम देव योकी ने हिमस्खलन की आवाज सुनी। उन्होंने अपने घर की छत से गिरते हिमखंड और उससे उठे बवंडर को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। बर्फबारी के बाद भारत सरकार के रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान ने कुल्लू जिले सहित प्रदेश के पांच जिलों में हिमखंड की चेतावनी जारी की है। इसमें कुल्लू, चंबा, किन्नौर, शिमला और लाहौल-स्पीति जिले के 2700 मीटर की ऊंचाई वाले इलाके शामिल हैं। उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने घाटी के लोगों से अपील की है कि अनावश्यक इधर-उधर न जाएं। लाहौल की पहाड़ियों में भारी बर्फबारी हुई है और अब मौसम खुलते ही धूप खिलने पर हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। लिहाजा, लोग एहतियात बरतें और अनावश्यक यात्रा न करें।उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने घाटी के लोगों से अपील की है कि लोग अनावश्यक इधर-उधर न जाए। उधर, बीते दिनों हुई बर्फबारी से प्रदेश में अभी भी नेशनल हाईव आनी-कुल्लू, मनाली-लेह और ग्रांफू-काजा समेत 400 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। 289 बिजली ट्रांसफार्मर भी विभिन्न जिलों में बंद है। 

विज्ञापन

2 of 6
काफनू के आराध्य देवता कामशू नारायण - फोटो : संवाद
मौसम खुलते ही चांदी की तरह चमकीं किन्नौर की वादियां
किन्नौर जिले की भावा वैली में एक बार फिर हल्की बर्फबारी हुई है। भावावैली बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है। वहीं, क्षेत्र के लोगों को फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड रहा है। मौसम खुलते ही बर्फ की चादर ओढ़े काफनू के आराध्य देवता कामशू नारायण के मंदिर के आसपास शानदार नजारा देखने को मिला। 
विज्ञापन

3 of 6
किन्नौर में बर्फबारी - फोटो : संवाद
बुधवार देर शाम से यहां से रुक-रुककर बर्फबारी का दौर शुरू हुआ था और देररात तक चलता रहा। भावावैली में एतिहासिक त्योहार फागुल शुरू हुआ है। ऐसे में त्योहार के दिन बर्फबारी होना क्षेत्र के लोग अगामी फसल के लिए औषधि मान रहे हैं।
 

4 of 6
किन्नौर - फोटो : संवाद
जानें मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर मौसम खराब रहने के आसार हैं। अन्य भागों में मौसम साफ रहेगा। वहीं, 24 फरवरी की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ राज्य में सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य में 26 व 27 फरवरी को फिर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 28 फरवरी को उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
चुराह के टेपा गांव में बर्फबारी। - फोटो : संवाद
कहां कितना तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 1.4, सुंदरनगर 2.3, भुंतर 0.8, कल्पा -5.6, धर्मशाला 5.2, ऊना 3.6, नाहन 7.1, पालमपुर 2.5, सोलन 1.4, मनाली -2.1, कांगड़ा 4.4, मंडी 2.8, बिलासपुर 4.8, चंबा 3.0, डलहौजी 0.9, जुब्बड़हट्टी 4.4, कुफरी -0.6, नारकंडा -2.5, भरमौर -1.2, रिकांगपिओ -1.6, सेऊबाग 0.0, धौलाकुआं 6.2, बरठीं 4.8, समदो -8.3, पांवटा साहिब 11.0, सराहन 0.0 और देहरागोपीपुर में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ऊना में अधिकतम तापमान 25.6, बिलासपुर 22.0, कांगड़ा-मंडी 21.4, नाहन 20.0, सोलन 18.5, भुंतर 18.6, धर्मशाला 16.5, शिमला 12.2, मनाली 6.6 और कल्पा 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सड़क से बर्फ हटाई। - फोटो : संवाद
मकान की छत उड़ी, प्रशासन ने कहा- हर संभव राहत देंगे
उधर, लाहौल के कुरचेड़ में 18 फरवरी की शाम को आए बर्फीले तूफान से शाम लाल के मकान की छत उखड़ गई। इसमें किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। क्षेत्र में बिजली और संचार सेवा बंद रहने से परिजन प्रशासन को भी समय पर सूचित नहीं कर पाए थे। एसडीएम उदयपुर केशव राम ने कहा कि प्रभावित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें