फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: ओलावृष्टि से सेब और टमाटर की फसल तबाह, रोहतांग में बर्फबारी

Tue, 01 Jun 2021 09:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
ओलावृष्टि से सेब तबाह। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच मंगलवार को रोहतांग, बारालाचा और कुंजुम दर्रा में ताजा बर्फबारी हुई है। लाहौल-कुल्लू, शिमला समेत कई इलाकों में बारिश हुई है। ऊपरी शिमला के अलावा घणाहट्टी, टुटू में ओलावृष्टि हुई है। प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय 10 जिलों में बुधवार को भी बारिश-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर व लाहौल स्पीति में पांच जून तक मौसम खराब रहने के आसार हैं।

मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में तीन जून तक बादल बरसने के आसार हैं। प्रदेश में 10 जून से प्री मानसून की बौछारें पड़ने की संभावना है। 25 जून तक हिमाचल में मानसून के भी दस्तक देने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में बिगड़े मौसम से प्लम, चेरी, शकरपारा, खुमानी का तुड़ान रुक गया है। ढुलान और पैकिंग का काम भी प्रभावित है। ऊपरी शिमला में सोमवार को हुई ओलावृष्टि से सेब की फसल को कई जगह भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

2 of 6
ओलावृष्टि से सेब को नुकसान। - फोटो : अमर उजाला
राजधानी शिमला और इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार दोपहर बाद हुई ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने सब्जियों की फसलों को पूरी तरह से तबाह कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 6
ओलावृष्टि से टमाटर को नुकसान - फोटो : अमर उजाला
10 से 15 मिनट में ही किसानों की तीन से चार माह की मेहनत बर्बाद हो गई। राजधानी से सटी शिमला ग्रामीण की शकराह, चलहोग, भलोह, गलोट, पनेश, शामला घाट और धमून सहित अन्य पंचायतों में सब्जियों की फसलें बर्बाद हुई हैं।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गर्मियों के मौसम में लगाए टमाटर, खीरे, फ्रासबीन, शिमला मिर्च और बैंगन आदि की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उधर, प्रदेश के कई क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम मिलाजुला रहा। धूप खिलने के साथ-साथ कई जगह बादल भी छाए रहे। मंगलवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
बिलासपुर     33.8
ऊना     32.6
हमीरपुर     32.2
कांगड़ा     31.5
मंडी     30.3
सुंदरनगर     29.6
चंबा         29.5
धर्मशाला     29.4
नाहन     29.0
सोलन     26.0
शिमला     21.4
मनाली     18.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें