मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते 31 दिसंबर से हिमाचल में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। न्यू ईयर ईव पर 31 दिसंबर को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर एवं लाहौल स्पीति और एक और दो जनवरी को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, मनाली, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।