फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में हिमाचल की जनता से रूबरू होंगे पीएम मोदी, इन लाभार्थियों से करेंगे सीधी बात

Wed, 26 Dec 2018 07:45 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 12
जयराम सरकार के गठन के एक वर्ष के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मशाला में वीरवार को पहली बार हिमाचल की जनता से रूबरू होंगे। यहां हो रही जन आभार रैली में मोदी केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित 36500 लाभार्थियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।प्रधानमंत्री के इस्तकबाल के लिए धर्मशाला को भाजपा के होर्डिंग और बैनरों से पूरी तरह सजा दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 12
दो दिन पहले मुख्यमंत्री ने रैली की तैयारियों की बागडोर अपने हाथ ले ली थी। रैली से एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, हिमाचल भाजपा प्रभारी मंगल पांडे और प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने भी पहुंचकर तैयारियां जांचीं और कार्यकर्ताओं और लोगों में उत्सुकता को भांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर वीरवार सुबह करीब 11:45 बजे साई मैदान धर्मशाला में कड़ी सुरक्षा के बीच उतरेगा। 
विज्ञापन

3 of 12
वहां से पीएम रैली स्थल पुलिस मैदान धर्मशाला के लिए रवाना होंगे। यहां पर पार्टी पदाधिकारी और सरकार के करीब 50 प्रमुख लोग प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। मंच पर प्रधानमंत्री के आने के बाद सिर्फ मुख्यमंत्री ही संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री भाषण देंगे। मंच पर करीब 1 घंटे तक रहने के बाद प्रधानमंत्री वापस दिल्ली रवाना होंगे। 

4 of 12
प्रदेश सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में हो रही जन आभार रैली को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूबे के 41 लाभार्थियों से सीधी बात करेंगे। बातचीत का लाइव प्रसारण भी हो सकता है। पुलिस मैदान में बने प्रदर्शनी सभागार के अंदर एक विशेष बैठक स्थल बनाया है। यहां पीएम मोदी केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से 10 मिनट तक बात करेंगे। 
विज्ञापन

5 of 12
बैठक स्थल में 41 कुर्सियां लगाई गई हैं। इसके अलावा पीएम मोदी और सीएम जयराम ठाकुर के लिए दो विशेष कुर्सियां रखी गई हैं। पीएम से मई 2014 के बाद के केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी और जनवरी 2018 के बाद के जयराम सरकार की योजनाओं के लाभार्थी ही बात करेंगे, जबकि जन आभार रैली में भी इसी कार्यकाल के लाभार्थियों को बुलाया गया है। 
विज्ञापन

6 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 11.50 बजे धर्मशाला पहुंचेंगे। इसके बाद वह करीब 5 मिनट तक हिमाचल सरकार के विभिन्न विभागों की ओर से लगाई जाने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। प्रधानमंत्री करीब 10 मिनट तक केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करीब 36 लाभार्थियों से सीधी बातचीत करेंगे। प्रदेश भर से इन 36 लाभार्थियों को विशेष रूप से प्रधानमंत्री से बातचीत करने के लिए चुना गया है। 
विज्ञापन

7 of 12
फिर जयराम सरकार की ओर से एक वर्ष के कार्यकाल में शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं पर लिखी पुस्तक का प्रधानमंत्री विमोचन करेंगे। प्रधानमंत्री को करीब 10 मिनट तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित बनाई गई लघु फिल्म दिखाई जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करीब 7 मिनट तक मंच से संबोधन देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच से करीब 12.36 से दोपहर 1 बजे तक हिमाचल की जनता को 24 मिनट तक संबोधित करेंगे। करीब 1:15 बजे प्रधानमंत्री वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

8 of 12
इन लाभार्थियों से होगी बातचीत 
केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी खिम देवी (थुनाग), ओम प्रकाश चौधरी (सिद्धबाड़ी, धर्मशाला) अनिल कुमार (धर्मशाला), लाल सिंह (सकोह, धर्मशाला), स्वर्णा देवी (नगरोटा बगवां), मोहन सिंह (शिमला), कृष्णा देवी (ठियोग), चमन लाल (ऊना), बीना कुमारी (ऊना), शकुंतला देवी (कुल्लू), भीमी देवी (कुल्लू), सरिता देवी (घुमारवीं), कृष्णा देवी (झंडूता), संतोष कुमारी (नाहन), नीलम (नाहन), मनीष जम्बाल (मैहला, चंबा), देवी सिंह (चंबा), अशोक कुमार (सलूणी, चंबा), व्योम सिंह बिष्ठ (कल्पा), प्रवीण कुमार (कल्पा), रतो देवी (भल्लता, धर्मशाला), सोनिया देवी (फतेहपुर, कांगड़ा), शालिनी देवी (बगली, धर्मशाला), उदय लक्ष्मी (बैजनाथ), पिंगला देवी (तंगरोटी, धर्मशाला) से सीधी बात करेंगे।

9 of 12
इसके अलावा सुदर्शना देवी (रैत, कांगड़ा), अनिता देवी (पंतेहड़ पास्सु, धर्मशाला), मनोज कुमार (भवारना), सरिता (श्यामनगर, धर्मशाला), अमनदीप सिंह (देहरा), सुनीता देवी (धर्मशाला), रचना (सकोह, धर्मशाला), विजय लक्ष्मी (लंबागांव, कांगड़ा), पुन्नी लाल (धर्मशाला), क्यारू राम (धर्मशाला), लता कुमारी (जोगिंद्रनगर), अश्वनी राठी (पनारसा, मंडी), सुरजीत कुमार (हमीरपुर), अंबिका धीमान (हमीरपुर), ज्ञान चंद(कसौली, सोलन) और अंजू (नालागढ़, सोलन) से प्रधानमंत्री जन आभार रैली के दौरान धर्मशाला में सीधी बात करेंगे।

10 of 12
 ट्रिपल तलाक पर लोकसभा सांसदों के लिए जारी व्हिप के बाद धर्मशाला में 27 दिसंबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में हिमाचल के चारों सांसदों के आने पर बना संशय फिलहाल शांता कुमार के लिए टल गया है। चार में से एक सांसद शांता कुमार का रैली में मौजूद रहना तय हो गया है। हालांकि शेष तीन सांसदों की मौजूदगी सुनिश्चित करने की व्यवस्था पर माथापच्ची जारी है। शांता कुमार ने पार्टी हाईकमान को पत्र लिखकर रैली में मौजूद रहने की अनुमति मांगी थी। शांता कुमार ने पार्टी हाईकमान से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली उनके संसदीय क्षेत्र में हो रही है। ऐसे में रैली में उनका मौजूद रहना आवश्यक है। 

11 of 12
हाईकमान ने शांता कुमार की बात मान ली है। अमर उजाला से फोन पर बातचीत के दौरान शांता कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली उनके संसदीय क्षेत्र में हो रही है। इसलिए रैली में बतौर सांसद उनका रहना अनिवार्य है। इसके लिए उन्होंने पार्टी हाईकमान को पत्र भी लिखा था। वह 27 दिसंबर को धर्मशाला में प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेंगे। शांता कुुमार के अलावा हिमाचल के 3 अन्य सांसदों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के भी प्रयास चल रहे हैं। रात करीब साढ़े 8 बजे सूत्रों के हवाले से खबर आई कि अनुराग ठाकुर ने रैली का हिस्सा बनने के लिए कोई रास्ता निकाला है। वह रैली में आएंगे। लेकिन, अनुराग के दफ्तर और प्रशासनिक अधिकारियों ने देर शाम तक इसकी अनुराग के रैली में आने की पुष्टि नहीं की। 
विज्ञापन

12 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से साई मैदान धर्मशाला में उतरेंगे। यहां पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, सांसद शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, मुख्य सचिव, डीजीपी, डीसी और एसपी प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। राज्यपाल के अलावा अन्य सभी नेता और अधिकारी प्रधानमंत्री के काफिले के साथ रैली स्थल के लिए रवाना होंगे। राजभवन के नियमों के तहत राज्यपाल रैली स्थल में नहीं जाएंगे। राज्यपाल करीब एक घंटे तक एचपीसीए स्टेडियम में रुकेंगे। रैली खत्म होने के बाद राज्यपाल साई ग्राउंड से ही प्रधानमंत्री को विदाई देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें