हिमाचल प्रदेश में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। जिला ऊना में अधिकतर तापमान 43.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। राजधानी शिमला में 28.5 डिग्री तापमान के साथ बीता दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।
विज्ञापन
2 of 4
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बुधवार से तीन जून तक बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
3 of 4
मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में तीन जून तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। बीते दिन भी मैदानी इलाकों में पारा 40 डिग्री के पार ही रहा। गर्म हवाएं चलने से लोगों को घरों-दफ्तरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
दिन के साथ-साथ रात का पारा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। नाहन में न्यूनतम तापमान 23.7, हमीरपुर में 22.4, ऊना में 22.0, धर्मशाला में 21.2, बिलासपुर में 20.8, मंडी में 20.4, शिमला में 19.1, चंबा में 19.0 और सोलन में 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।