फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज, चेतावनी जारी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड

Mon, 04 Feb 2019 11:48 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल में रविवार को भले ही धूप खिली रही हो, लेकिन सोमवार से फिर मौसम खराब होने जा रहा है। चार से नौ फरवरी तक पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने सात फरवरी को मध्य और उच्च पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
सोमवार को मौसम साफ रहने से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में दो और अधिकतम में 4 डिग्री तक उछाल आया है। चटक धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि, केलांग का न्यूनतम पारा अभी भी माइनस 15 डिग्री चल रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रदेश में भारी बर्फबारी से अभी भी दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। विभिन्न इलाकों में अभी भी 316 सड़कें बहाल नहीं हो पाई हैं। दो सौ ग्रामीण बस रूट भी प्रभावित हैं।

4 of 5
लाहौल, चंबा और किन्नौर के ऊपरी क्षेत्रों में हिमखंड का खतरा बरकरार है। जिला प्रशासन ने लोगों को संवेदनशील स्थानों में न जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
न्यूनतम तापमान 
केलांग        -15
कल्पा       -7.4
मनाली     -3.0
कुफरी       1.0 
सुंदरनगर   2.1 
शिमला      3.3 
धर्मशाला   3.6 
डलहौजी   3.0 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें