फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर से बोले मंत्री भारद्वाज- आप सवाल पूछने नहीं जवाब देने को हैं, बात करने का तरीका ठीक नहीं

Mon, 04 Feb 2019 11:16 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
शिमला शहर में जनमंच के दौरान शिक्षामंत्री सुरेश भारद्वाज और महापौर कुसुम सदरेट मंच पर ही आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि मंत्री अपनी सीट से खड़े हो गए और बाहर जाने लगे। बाद में मंत्री सरवीण चौधरी ने शिक्षामंत्री को शांत कर सीट पर बिठाया। दोपहर करीब 1:36 बजे कृष्णानगर की पूर्व भाजपा पार्षद रजनी सिंह सवाल पूछने मंच पर पहुंची। रजनी ने आरोप लगाया कि कृष्णानगर में सीवरेज कनेक्शन तो मिल गए हैं, लेकिन अभी भी दर्जनों लोगों को एमसी पानी और बिजली कनेक्शन नहीं दे रहा। ढेरों आवेदन निगम दफ्तर में पड़े हैं। अधिशासी अभियंता राजेश कश्यप ने जवाब दिया कि उनके पास एक भी आवेदन लंबित नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
पूर्व पार्षद ने उन्हें टोकते हुए कहा कि एमसी वाले तो हमेशा झूठ ही बोलते हैं। इस पर मंत्री सरवीण चौधरी ने सख्त लहजे में कहा कि आप तो खुद पार्षद रही हैं, पढ़ी-लिखी भी लगती हैं, फिर सभी को झूठा क्यों कह रही हैं? पूछा आपके पास ऐसा कोई आवेदन हैं तो बताएं। रजनी ने कहा कि अभी मेरे पास नहीं है। इसी बीच मंच पर शिक्षामंत्री के बगल में बैठी मेयर कुसुम सदरेट ने पूर्व भाजपा पार्षद से कहा कि आप खुद भी तो पांच साल निगम में रहे हो, तो सभी को झूठा कैसे बोल सकते हो।
विज्ञापन

3 of 5
मेयर के इतना कहते ही शिक्षामंत्री भड़क गए। सीट पर खड़े होकर सबके सामने मेयर को कहा कि मैडम यह मंच पूछने के लिए नहीं, जवाब देने के लिए है। आपको उनकी बात सुननी चाहिए। ये क्या तरीका है? यह कहते हुए मंत्री बाहर जाने लगे। तभी बायीं ओर बैठी मंत्री सरवीण चौधरी ने शिक्षामंत्री को शांत किया और अपनी सीट पर बिठाया।

मंच पर जारी रहा विवाद
जनमंच के अंत में मेयर के अनाडेल वार्ड के गवाही गांव से आए कुछ युवाओं ने शिकायत रखी कि उनके गांव को सड़क नहीं बन रही। पांच बार काम रोका जा चुका है। मंत्री सरवीण चौधरी ने निगम से इसका कारण पूछा। जवाब मिला कि दो माह में इसे पूरा कर देंगे।

4 of 5
लेकिन युवाओं ने सवाल उठाए कि आखिर काम क्यों रुक रहा है? भाजपा के स्थानीय नेताओं की ओर इशारा करते हुए इन युवकों ने कहा कि मेयर तो काम करवा रही हैं, लेकिन कुछ नेता काम रुकवा देते हैं। इस पर फिर विवाद खड़ा हो गया। आरोप लगे कि मेयर के कहने पर ये लोग सवाल उठा रहे हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंत्री और मेयर में तीन बार खटपट हुई। इस कार्यक्रम में भाजपा की गुटबाजी भी खुलकर सामने आई। एक ओर शिक्षामंत्री के समर्थक नगर निगम पर सवाल उठा रहे थे तो दूसरी ओर मेयर के वार्ड से आए कुछ लोग विरोधी भाजपा गुट पर सड़क का काम रोकने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जनमंच कार्यक्रम के दौरान मेयर और मंत्री के बीच के विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मौके पर वीडियो बना रहे कुछ लोगों ने इसे खूब शेयर किया। वहीं, मंच पर ऐसा नजारा देखकर अधिकारी और जनता भी हैरान थी।

मैंने मेयर से सिर्फ इतना कहा था कि जनमंच में लोगों की बात सुननी चाहिए। जो शिकायत कर रहा है उसकी बात तो सुन लो। इससे ज्यादा कोई बात नहीं हुई। मेरा महापौर से कोई विवाद नहीं हैं। -सुरेश भारद्वाज, शिक्षा मंत्री

पूर्व भाजपा पार्षद ने सबको झूठा कहा जिस पर शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने भी उनको टोका। मैं भी वही कह रही थी कि सभी को झूठा कहना गलत है। मुझे नहीं मालूम अचानक शिक्षामंत्री क्यों नाराज हो गए। मैंने कुछ गलत नहीं कहा।
-कुसुम सदरेट, महापौर नगर निगम शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें