फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: भारी बारिश-ओलावृष्टि से धान की फसल तबाह, हिमाचल में इतने दिन खराब रहेगा मौसम

Tue, 15 Oct 2019 05:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मौसम में बदलाव आ गया है। मंगलवार दोपहर बाद जिला कांगड़ा के बैजनाथ और पालमपुर में बारिश और ओलावृष्टि हुई। पालमपुर, बैजनाथ में मंगलवार को दोपहर बाद हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में रखी किसानों की धान की फसल तबाह हो गई। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है। बैजनाथके सेहल, धरेड, दियोल, फटाहर और पंजाला, भट्टू और संसाल के आसपास के क्षेत्र में ओलावृष्टि से किसानों की अधिकांश फसल तबाह हो गई है। सेहल पंचायत प्रधान रविंद्र कुमार, राकेश कुमार, रविंद्र शर्मा, हंसराज, बिच्छू राम, अमरनाथ, रमा देवी, हरबंस, जीवन लाल, जगदीश और मदन लाल आदि ने बताया कि छह माह तक किसान मेहनत करते हैं, लेकिन मौसम ने उनकी मेहनत पर पूरी तरह से पानी फेर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उपमंडल पालमपुर में खेत में काटकर रखी धान की फसल तबाह हो गई। उपमंडल में कई गांवों में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई है। इससे किसान चिंतित हो गए हैं। किसानों की मानें तो ओलावृष्टि से करीब 80 प्रतिशत से अधिक फसल बर्बाद हो गई है। खेतों में फसल पानी में तैरने लगी।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के किसानों चौधरी चुनी लाल, सुभाष चंद, परसराम, उत्तम गोस्वामी, निजु राणा, रविंद्र राणा, संजय कपूर, उत्तम गोस्वामी, संजय राणा, जोध सिंह राणा, कमलजीत, शोभन सिंह, सिकंदर, शम्मी, किशोरी लाल, प्रकाश चंद, राजेंद्र कुमार और सुरेश कुमार आदि का कहना है कि उन्होंने धान की फसल काटकर खेतों में रखी थी। मंगलवार को बारिश और ओलावृष्टि से तबाह हो गई है। उन्होंने कृषि विभाग से खेतों में आकर नुकसान का आकलन करने की मांग की है। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी शिमला में हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने के आसार जताए हैं। 18 अक्तूबर तक सूबे में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.2, हमीरपुर में 29.7, बिलासपुर में 29.5, भुंतर में 28.9, कांगड़ा में 28.6, सुंदरनगर में 28.1, नाहन में 28.0, चंबा में 26.9, सोलन में 26.2, धर्मशाला में 23.2, शिमला में 21.5,  कल्पा में 19.5 और केलांग-डलहौजी में 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें