क्षेत्र के किसानों चौधरी चुनी लाल, सुभाष चंद, परसराम, उत्तम गोस्वामी, निजु राणा, रविंद्र राणा, संजय कपूर, उत्तम गोस्वामी, संजय राणा, जोध सिंह राणा, कमलजीत, शोभन सिंह, सिकंदर, शम्मी, किशोरी लाल, प्रकाश चंद, राजेंद्र कुमार और सुरेश कुमार आदि का कहना है कि उन्होंने धान की फसल काटकर खेतों में रखी थी। मंगलवार को बारिश और ओलावृष्टि से तबाह हो गई है। उन्होंने कृषि विभाग से खेतों में आकर नुकसान का आकलन करने की मांग की है।