लोक निर्माण विभाग को भी लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। चंबा जिले में मूसलाधार बारिश से 20 सड़क मार्ग बाधित हो गए हैं। आधा दर्जन गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुईं हैं। कुल्लू जिले में बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। गुरुवार देर रात से हो रही बारिश से जिले में कई जगहों पर भूस्खलन होने से सड़कें यातायात के लिए बाधित हो गई हैं।