फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मार्च में भी नहीं थम रही बर्फबारी, किसानों-बागवानों को सताने लगी चिंता

Sat, 28 Mar 2020 01:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/कोकसर/शिमला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में मार्च माह के अंतिम पखवाड़े में भी बर्फबारी का क्रम थम नहीं रहा और लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मौसम का कहर जारी है। शुक्रवार रात को पहाड़ों में भारी बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
जबकि निचले इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। रोहतांग दर्रा में करीब दो फीट बर्फबारी की सूचना है। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
केलांग और काजा में एक फीट, कोकसर और सिस्सू में डेढ़ फीट और सोलंगनाला में आधा फीट हिमपात हुआ है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के बाद लोग घरों में कैद हो गए हैं। इसके साथ लाहौल में सभी संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। बर्फबारी के बाद घाटी के कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में कोरोना वायरस को लेकर लगाए गए कर्फ्यू के बीच लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई है। जिला कुल्लू में भूस्खलन से एक दर्जन से अधिक सड़क मार्ग भी अवरूद्ध हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तापमान लुढ़कने से नाशपाती की फ्लावरिंग को लेकर किसानों-बागवानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें