लाहौल में बर्फबारी के बीच मंदिर परिसर से बर्फ हटाते लोग।
- फोटो : संवाद
वहीं, रोहतांग में मंगलवार रात सीजन की रिकॉर्ड 90 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। कुंजम, बारालाचा व शिंकुला दर्रा की पहाड़ियां भी बर्फ से सफेद हो गईं। कुगती जोत के साथ शिगरी ग्लेशियर, घेपन पीक, सीबी रेंज में भी तीन से चार फीट तक हिमपात हुआ है। लाहौल के रिहायशी इलाकों में वर्ष की पहली भारी बर्फबारी हुई है।