फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ पर हिमाचल आएं, होटलों में एक रात फ्री रुकने का ऑफर पाएं

Fri, 26 Oct 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 4
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) करवा चौथ के मौके पर होटलों में विशेष पैकेज दे रहा है। दो रात्रि तक ठहरने वाले अतिथियों को निगम के होटलों में तीसरी रात्रि को निशुल्क रुकने की सुविधा मिलेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
एचपीटीडीसी के सभी होटलों में 26 से 29 अक्तूबर तक यह विशेष पैकेज मान्य होगा। सरगी के तौर पर परोसे जाने वाली फैनी, फल, दूध, गुलाब जामुन बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 4
इसके अलावा अर्घ्य, पूजा की थाली और करवा (चावल, उड़द दाल, दूर्वा, फूल व कुंगु) फ्री में दिया जाएगा। व्रत रखने वाले दंपतियों का रात्रि भोज भी पैकेज के खर्च में शामिल रहेगा। करवा चौथ का दूसरा सामान जैसे कि ड्राई फ्रूट, पुना, सुहागी (बिंदी, चूड़ी, काजल, रिब्बन, मेंहदी) भी एचपीटीडीसी ही उपलब्ध कराएगा, हालांकि इसका ग्राहकों को भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

4 of 4
निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह ने इस संबंध में सभी होटल प्रबंधकों को विशेष दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। कुमुद सिंह ने कहा कि इस पर्व के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में काफी संख्या में मेहमान/पर्यटक आते हैं। इसके दृष्टिगत निगम के होटलों द्वारा उनके ठहराव को सुविधाजनक बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें