रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हिमाचल की राज्य ओलंपिक खेलों का वीरवार को हमीरपुर में आगाज हुआ। द ग्रेट खली दिलीप सिंह राणा हमीरपुर खेल मैदान में ओलंपिक मशाल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 8
इस मौके पर मुख्यातिथि राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मार्च पास्ट की सलामी लेते हुए ओलंपिक खेलों का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर ओलंपिक विजेता शूटर विजय कुमार, सांसद एवं ओलंपिक एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष अनुराग ठाकुर विशेष तौर पर मौजूद रहे। सबसे पहले राष्ट्रगान हुआ।
विज्ञापन
3 of 8
इसके बाद अनुराग ठाकुर ने मुख्यातिथि राज्यपाल आचार्य देवव्रत को शॉल व टोपी से सम्मानित किया। विजय कुमार और ग्रेट खली को भी शॉप व टॉपी से सम्मानित किया गया। इस ओलंपिक में करीब डेढ़ हजार खिलाड़ी विभिन्न 11 खेलों में भाग लेंगे। जिला मुख्यालय पर रावमापा बाल खेल मैदान, एनआईटी हमीरपुर और सिंथेटिक ट्रेक हमीरपुर समेत तीन मैदानों में इसका आयोजन होगा।
4 of 8
वहीं, द ग्रेट खली को देखने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ आई। सड़कों पर जहां जहां से खली गुजरे वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। बाद में युवा उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए भी मंच की ओर बढ़े। खली ने भी ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने आए सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और भविष्य में देश का नाम चमकाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
5 of 8
सांसद अनुराग ठाकुर ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा राज्यपाल ने शिमला के रिज मैदान से ओलंपिक मशाल का शुभारंभ किया और चल हिमाचल खेल हिमाचल का नारा दिया। 50 हजार से अधिक युवा इस ओलंपिक मशाल से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का सपना इसके माध्यम से पूरा करवा कर दिखाएंगे।
विज्ञापन
6 of 8
इस प्रतियोगिता के माध्यम से हिमाचल के खिलाडिय़ों को ओलंपिक में मेडल जीतने के काबिल बनाएंगे। देवभूमि व वीरभूमि अगले कुछ वर्षों से खेल भूमि के नाम से जानी जाएगी। हिमाचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं और प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिले तो देश व प्रदेश के लिए मेडल लेकर आएंगे।
विज्ञापन
7 of 8
लेकिन दुख का विषय है कि प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल में युवाओं के लिए ऐसे मौके विकसित नहीं कर पाई। लेकिन ओलंपिक संघ युवाओं के लिए अवसर प्रदान करेगी। इस अभियान से जुडने वाले स्कूली बच्चों से स्कूलों में जाकर मिलेंगे और उनको सर्टिफिकेट से सम्मानित करेंगे। प्रदेश के किस जिले में कौन से खेल सबसे ज्यादा मजबूत है, अगले वर्ष से वहां पर आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा।
शीघ्र ही हिमाचल में भी दि ग्रेट खली की तरह एकेडमी खोलने के लिए प्रयास किए जाएंगे। वहीं राज्यपाल आचार्य देवव्रत और दि ग्रेट खली ने भी खिलाडिय़ों को संबोधित किया और राज्य ओलंपिक खेलों के लिए अनुराग ठाकुर को बधाई दी व खिलाडिय़ों को खेल की भावन से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।