हिमाचल के यमुनानगर-पांवटा नेशनल हाईवे 907 के बहराल बैरियर पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार एक ही परिवार के थे। तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
2 of 10
पुलिस के अनुसार बैरियर पर टोल टैक्स की पर्ची कटती है। मंगलवार रात करीब दस बजे यहां ट्रक (एचआर-64-6628) खड़ा था। राकेश कुमार उर्फ रिंकू ने स्विफ्ट कार (एचपी-17बी-7665) ट्रक के पीछे खड़ी कर दी।
विज्ञापन
3 of 10
इसी बीच, हरियाणा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (एचआर-55बी-1665) ने टक्कर मार दी, जिससे कार आगे खड़े ट्रक और टक्कर मारने वाले ट्रक के बीच पिसकर चकनाचूर हो गई।
4 of 10
कार में सवार पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीन घायल महिलाओं अफसाना (35), नजीरा (56) और अंगूरी (60) को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
5 of 10
गंभीर हालत को देखते हुए दो महिलाओं को नाहन अस्पताल रेफर किया गया है। मरने वालों में ग्राम पंचायत मिश्रवाला निवासी यासिन मोहम्मद (41), कर्म निशा (45), नानकी (57), सना (3) और यमुनानगर बिलासपुर के दवालगढ़ निवासी कार ड्राइवर राकेश कुमार (32) शामिल है।
विज्ञापन
6 of 10
बताया जा रहा है कि मिश्रवाला का संयुक्त परिवार दो वाहनों से सहारनपुर में रिश्तेदार की मौत पर सांत्वना प्रकट करने गया था।
विज्ञापन
7 of 10
लौटते वक्त रास्ते में एक कार खराब हो गई, जिस पर आठ सदस्य एक ही कार में सवार हो गए।
8 of 10
टक्कर मारने वाला ट्रक चालक अभी फरार है। सूचना मिलने के बाद एसडीएम पांवटा एचएस राणा व डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान रात को ही मौके पर पहुंचे।
9 of 10
डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
यमुनानगर-पांवटा नेशनल हाईवे पर बहराल बैरियर पर हुए दर्दनाक हादसे ने हंसते खेलते परिवारों को पलभर में उजाड़ दिया। दो ट्रकों के बीच पिसने से चकनाचूर हुई कार में मृतकों के शव तक खिन्न-भिन्न हो गए थे।