फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

हिमाचल: बस को खाई में धकेल खुद कूद गया टैक्सी चालक, छह की मौत

Thu, 17 Aug 2017 12:50 PM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
1 of 7
हिमाचल के कुल्‍लू जिले के आनी मुख्यालय से करीब 26 किमी दूर खनाग के माशनुनाला में एनएच-305 पर एक खड़ी बस टैक्सी चालक की लापरवाही से हादसे का शिकार हो गई। हादसे में टैक्सी चालक समेत छह लोगों की मौत हो गई। बस कुल्लू जा रही थी। बस करीब डेढ़ सौ मीटर खाई में लुढ़क गई। बस माशनुनाला चाय-पान के लिए रुकी थी।

2 of 7
वहां से कुछ सवारियां बस में सवार हो रही थीं। इसी बीच पीछे से एक टैक्सी वहां आई। बताया जा रहा है कि टैक्सी को निकालने के लिए वहां कम जगह थी। ऐसे में टैक्सी चालक खुद ही बस को न्यूट्रल कर वहां से हटाने के लिए ड्राइवर सीट पर बैठ गया। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर खाई में लुढ़क गई। बस में तेरह सवारियां बैठी थी।

3 of 7
बस को अनियंत्रित होता देख टैक्सी चालक इंद्रजीत सिंह ने छलांग लगा दी। बस लुढ़क ते हुए खाई में पहुंच गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। दो लोगों ने कुल्लू अस्पताल में दम तोड़ा। इंद्रजीत सिंह को भी उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसे मंडी के लिए रेफर किया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक होने के चलते पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में इसकी मौत हो गई।

4 of 7
आठ घायलों का इलाज आनी, रामपुर और आईजीएमसी में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले पुलिस ने टैक्सी चालक इंद्रजीत सिंह को कुल्लू के भुंतर से गिरफ्तार किया था। छलांग लगाते समय उसे भी चोटें लगी थीं। पीजीआई में इसकी भी मौत हो गई।

5 of 7
डीएसपी आनी बलदेव ठाकुर ने बताया कि कुल्लू-बागीपुल बस माशनुनाला रुकी थी। जहां पर बागीपुल से आने वाली बसों की सवारियों का इंतजार किया जाता है। इसी बीच टैक्सी चालक बस में चढ़ा और हादसा हो गया। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने बस दुर्घटना के न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बस दुर्घटना में जान गंवा चुके लोगों के प्रति गहरा दुख प्रकट करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ खनाग स्कूल के विद्यार्थी भी मौके पर पहुंचे। घायलों और मृतक शवों को सड़क तक पहुंचाने में पुलिस और लोगों की मदद की। 
बस हादसे में इनकी हुई मौत 
टेक चंद (45) पुत्र सुखदयाल, निवासी करमेढ़ आनी
मंजू (19) पुत्री भगत राम, निवासी ढमार आनी
आदर्श (21) पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी रूनाआनी
अनीता देवी (34) निवासी महोग, करसोग
गोयला देवी, 58 निवासी सेरी जीभी, बंजार
टैक्सी चालक इंद्रजीत सिंह
विज्ञापन

7 of 7
हादसे में ये हुए घायल- सिविल अस्पताल से आईजीएमसी रेफर किए 3 घायलों की पहचान चंदन आयु (24) पुत्र शेर सिंह चौहा, डॉ. तेंजिन टशी पुत्र नामगिल (25) निवासी लोसर काजा, मीनाक्षी (17), पुत्री तांबे राम, निवासी ढमार शामिल हैं। डैनी पुत्र जय प्रकाश खुन्न आनी को रामपुर रेफर किया गया। इसके अलावा वेद प्रकाश (30), पुत्र तारा चंद, निवासी दोघरी लगवैली, कुल्लू, डिंपल (20), पुत्र, वेद प्रकाश निवासी छतरी और गोविंद सिंह (30) पुत्र संत राम निवासी फनौटी का आनी में उपचार चल रहा है।
Next
AU ऐप में पढ़ें