प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल शिलाई के अंतर्गत बमराड़ संपर्क मार्ग पर क्यारका नामक स्थान के समीप एक जीप (बोलेरो कैंपर) गहरी खाई में गिर गई। हादसे में जीप में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। ईंटों से लदी इस बोलेरो में चालक सहित कुल दस लोग सवार थे। घायलों को पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
2 of 6
जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बमराड़ जा रही बोलेरो कैंपर (एचपी 85-0339) क्यारका के समीप लगभग 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने पांवटा अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
3 of 6
मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतकों में जगदीश (25) निवासी बमराड़, प्रकाश (25) निवासी बांबल, चालक विनोद (21) निवासी उभेता की मौके पर ही मौत हो गई।
4 of 6
जबकि दुलाराम (35) निवासी बमराड़ ने पांवटा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में बमराड़ गांव के मनीष (14), यशपाल (12), ऋषभ (9), सचिन (10) तथा गौरव (12) घायल हो गए।
विज्ञापन
5 of 6
सभी घायलों को पांवटा अस्पताल ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने तीन को पीजीआई रेफर किया है। तीनों भाई बताए जा रहे हैं।
प्रशासन की ओर से तहसीलदार मायाराम शर्मा ने मृतकों के आश्रितों को 10-10 हजार रुपये , घायलों में संजय, सचिन व ऋषभ को 3-3 हजार तथा अन्य घायलों को दो-दो हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की है। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने 304ए, 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।