फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: कंगना ने सपनों के आशियाने में किया गृह प्रवेश, कुल पुरोहित से करवाई पूजा

Thu, 15 Mar 2018 11:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत ने अपने नए घर में गृह प्रवेश कर लिया है। कंगना ने ये आशियाना मनाली में बनाया है। माता-पिता के साथ कंगना ने अपने नए घर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

2 of 6
इसके लिए कंगना ने अपने कुल पुरोहित से विधिवत पूजा अर्चना भी करवाई। कंगना के माता-पिता कुल पुरोहित को साथ लेकर मंडी जिला के बलद्वाड़ा से मनाली पहुंचे थे।
विज्ञापन

3 of 6
कंगना ने नवरात्र के दौरान गृह प्रवेश की योजना बनाई थी लेकिन शूटिंग शेड्यूल में व्यस्त होने की वजह से उन्होंने पहले ही घर में प्रवेश कर लिया।

4 of 6
कंगना के सपनों का आशियाना पिछले साल ही बनकर तैयार हो गया था। इस साल जनवरी में भी कंगना कुछ वक्त बिताने मनाली आई थीं।
विज्ञापन

5 of 6
इस दौरान कंगना ने भांजे पृथ्वी के साथ भी खूब मस्ती की। कंगना ने चार साल पहले मनाली यहां जमीन खरीदी थी। पहले वह इंग्लैड में घर बनाना चाह रही थीं लेकिन बाद में उनका मन बदला और मनाली में ही बसने का निर्णय लिया। कंगना के घर का निर्माण मुंबई के कारीगरों और डिजाइनरों ने किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना के पिता अमनदीप रणौत ने बताया कि कंगना एक हफ्ते के लिए घर आई थी। पूजा-पाठ की तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई थी। वह एक दिन बलद्वाड़ा में रही उसके बाद मनाली आ गई। गृह प्रवेश करने के बाद कंगना मुंबई लौट गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें