कोविड की निगेटिव रिपोर्ट लेकर आने की अनिवार्यता खत्म होने से एक दिन पहले ही रविवार को हजारों सैलानियों ने हिमाचल का रुख किया। वीकेंड पर सोलन के चायल में 80, शिमला और डलहौजी में 30 फीसदी होटल पैक हो गए हैं। मनाली में ऑक्यूपेंसी 10 फीसदी रही। इससे होटल कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। मनाली में सोमवार को 2500 होटलों में से 50 फीसदी होटल खुलने का अनुमान था, लेकिन रोहतांग दर्रा पर्यटकों के बहाल होने के कारण 500 होटल रविवार को ही खुल गए। हिमाचल में सरकारी और निजी करीब 20 हजार होटल हैं। इनमें चार पंजीकृत, 6 हजार गैर पंजीकृत और 10 हजार होम स्टे और ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट इकाइयां हैं।
विज्ञापन
2 of 10
शिमला पहुंचे पर्यटक।
- फोटो : अमर उजाला
सोलन जिले में रविवार को एक दिन में 4500 वाहनों ने किया प्रवेश। कांगड़ा जिले के बॉडरों से 227 लोगों ने आवागमन किया। बिलासपुर के स्वारघाट बॉर्डर से 1704 पर्यटकों ने प्रवेश किया। पांवटा बैरियर से रविवार को 646 लोगों ने प्रवेश किया।
विज्ञापन
3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, सूबे के प्रवेश द्वारों पर वाहनों की चेकिंग के दौरान ज्यादा सख्ती भी नहीं दिखाई गई। कसौली में 50 होटल हैं। सोलन जिले के 50 फीसदी होटलों में एडवांस बुकिंग हो गई है।
4 of 10
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को शिमला में करीब 100 अन्य होटल भी खुल गए। ये करीब एक महीने से बंद थे। शिमला के 200 होटल एक दिन पहले ही खुल गए हैं। सोमवार को 50 से ज्यादा और होटल खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को भी करीब 100 होटलों में काम शुरू हो गया था। सोमवार को 50 और होटलों के खुलने की उम्मीद है। रविवार को शोघी बैरियर से 2366 वाहनों ने प्रवेश किया। शनिवार को यह संख्या 1587 थी।
विज्ञापन
6 of 10
- फोटो : अमर उजाला
उधर, सोलन जिले में रविवार को 4500 वाहनों ने प्रवेश किया। शुक्रवार को परवाणू टीटीआर से तीन हजार और शनिवार को पांच हजार वाहन गुजरे।
विज्ञापन
7 of 10
- फोटो : अमर उजाला
सोलन जिले के बॉर्डर से वीकेंड पर दो दिन में करीब आठ हजार छोटे-बड़े वाहनों ने प्रवेश किया। वाहनों की संख्या बढ़ते ही पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है।
8 of 10
- फोटो : अमर उजाला
टीटीआर में वाहन चालकों के कोविड पास समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। उधर, डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने बताया कि पिछले दो दिन से एनएच पर वाहनों की संख्या बढ़ी है।
9 of 10
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसमें टीटीआर समेत अन्य क्षेत्रों में गश्त कर पुलिस वाहनों की जांच कर रही है।
शिमला में 200, धर्मशाला में 50, मनाली 500, कसौली में 50, चायल 5, डलहौजी में 35 होटल खुल गए हैं। वहीं, सोमवार को तीन हजार से ज्यादा होटलों के ताले खुल जाएंगे।