जियोग्राफी में एमएससी करेंगी नैना-शिमला। सेंट बीड्स कॉलेज शिमला की नैना सांभर ने बीए फाइनल ईयर की मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। वीरवार को घोषित परीक्षा परिणाम में नैना सांभर ने 84.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इनके पिता विमल कुमार हिमुडा के कर्मचारी हैं, जबकि माता मंजू बाला गृहिणी हैं। नैना ने बताया कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि वह मेरिट में जरूर स्थान बनाएंगी। उन्होंने कहा कि वह रोजाना चार से पांच घंटे पढ़ाई करती थीं। नैना अब हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से जियोग्राफी में एमएससी करना चाहती हैं। उधर, बेटी की इस उपलब्धि से माता-पिता बेहद खुश हैं। उनके मुताबिक नैना शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रही हैं।
विज्ञापन
बीए टॉपर्स: टॉप 10 में सिर्फ बेटियां, जानें क्या हैं इनके अरमान
2 of 13
प्रोफेसर बनना श्वेता का सपना--पालमपुर (कांगड़ा)। शहीद विक्रम बत्तरा कॉलेज की श्वेता राणा ने बीए फाइनल की मेरिट में दूसरा स्थान पाया है। वह प्रथम स्थान पाने में छह नंबर पीछे रह गईं। बैजनाथ विस के चंगर इलाके की श्वेता राणा प्रदेश विवि शिमला से जियोग्राफी में एमए कर रही हैं। वह प्रोफेसर बनना चाहती हैं। उनके पिता सुनील दत्त राणा सीआईएसएफ में कार्यरत हैं, जबकि माता कुसुमलता राणा गृहिणी हैं। श्वेता की उपलब्धि पर कॉलेज प्राचार्य डा. अनिल जरियाल ने बधाई दी है।
विज्ञापन
बीए टॉपर्स: टॉप 10 में सिर्फ बेटियां, जानें क्या हैं इनके अरमान
3 of 13
आर्मी में जाऊंगी, क्लीयर किया सीडीएस---धर्मशाला। बीए फाइनल की मेरिट में तीसरा स्थान पाने वाली डिग्री कॉलेज धर्मशाला की निकिता राणा आर्मी में जाएंगी। उन्होंने सीडीएस क्लीयर कर लिया है। अब वह साक्षात्कार की तैयारी कर रही हैं। प्रथम और द्वितीय वर्ष में भी निकिता मेरिट लिस्ट में रही हैं। उनके पिता जतिंद्र राणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल खनियारा खास में प्रधानाचार्य हैं। माता राजेशना राणा घर में ही शैलून चलाती हैं। निकिता पढ़ाई के अलावा ट्रैकिंग और फोटोग्राफी का शौक रखती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों और अध्यापकों को दिया है।
बीए टॉपर्स: टॉप 10 में सिर्फ बेटियां, जानें क्या हैं इनके अरमान
4 of 13
आईएएस अफसर बनेगी चालक की बेटी---घुमारवीं (बिलासपुर)। प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से घोषित बीए फाइनल की मेरिट में स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज घुमारवीं की अनुपम ने चौथा स्थान हासिल किया है। अनुपम ने 81.07 अंक हासिल किए हैं। यह मेधावी छात्रा आईएएस ऑफिसर बनना चाहती हैं। अनुपम लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। पट्टा गांव की रहने वाली अनुपम के पिता तेज सिंह पेशे से चालक हैं, जबकि माता प्रेमलता गृहिणी हैं। साधारण परिवार से होने वाली इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अनुपम ने सफलता का श्रेय परिजनों तथा शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन
बीए टॉपर्स: टॉप 10 में सिर्फ बेटियां, जानें क्या हैं इनके अरमान
5 of 13
प्रोफेसर बनना चाहती हैं कोमल==जोगिंद्रनगर (मंडी)। बीए फाइनल ईयर के परीक्षा परिणाम में राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर की छात्रा कोमल शर्मा ने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। वह आगे अपनी पढ़ाई को जारी रखकर एमए इकोनोमिक्स कर प्रोफेसर बनना चाहती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता अनीता शर्मा और स्व. पिता राजेंद्र पाल और प्राचार्य को दिया है। उन्होंने बताया कि वह रोजाना नियमित रूप से पढ़ती हैं।
विज्ञापन
बीए टॉपर्स: टॉप 10 में सिर्फ बेटियां, जानें क्या हैं इनके अरमान
6 of 13
प्रोफेसर नहीं तो बनूंगी एचएएस---सोलन। प्रदेश विवि की ओर से घोषित बीए फाइनल के परिणाम में पांचवें स्थान पर रहीं तान्या ठाकुर का सपना अपने पिता की तरह प्रोफेसर बनकर समाज सेवा करना है। वहीं सेकेंड ऑप्शन में वह एचएएस करके अपने क्षेत्र और परिजनों का नाम रोशन करना चाहती हैं। तान्या के पिता बलदेव सिंह सोलन कॉलेज में ही हिंदी के प्रवक्ता हैं। माता ऊषा ठाकुर गृहिणी हैं। परिवार गांव टूंडल कंडाघाट में रहता है। तान्या के अनुसार उनकी इस सक्सेस के पीछे उनके माता-पिता का सहयोग रहा है।
विज्ञापन
बीए टॉपर्स: टॉप 10 में सिर्फ बेटियां, जानें क्या हैं इनके अरमान
7 of 13
अध्यापक बनना चाहती हैं रीता----चंबा। प्रदेश विश्वविद्यालय में कला स्नातक की तृतीय वर्ष की परीक्षा में चंबा के चुराह हलके की रीता कुमारी ने छठा स्थान पाया है। रीता ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने अध्यापक, अपने परिवार और बंधुओं को दिया है। रीता के पिता टेक चंद खेतीबाड़ी और बागवानी व्यवसाय से जुड़े हैं। इनकी माता एसो देवी गृहिणी हैं। रीता ने देवी राजकीय महाविद्यालय तीसा से कला स्नातक में तृतीय वर्ष की परीक्षा दी। रीता ने आगामी पढ़ाई के प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में इकोनोमिक्स स्नातकोत्तर के लिए चयनित हो गई हैं। यह भविष्य में अध्यापक बन कर गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करनी चाहती हैं।
बीए टॉपर्स: टॉप 10 में सिर्फ बेटियां, जानें क्या हैं इनके अरमान
8 of 13
कल्पना का सपना आईएएस बनना---शिमला। चौपाल के कुपवी की कल्पना ठाकुर ने बीए फाइनल ईयर की मेरिट में सातवां स्थान बनाया है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली में पढ़ने वाली कल्पना मेरिट में सातवें स्थान पर रही हैं। कल्पना के पिता मानसिंह पेशे से किसान हैं। खेतीबाड़ी कर गुजर बसर करते हैं। मां कमला ठाकुर बेटी की उपलब्धि को लेकर बेहद खुश हैं। कल्पना के दो बड़े भाई और एक छोटी बहन हैं। स्कूल के लेकर हर क्लास में कल्पना अव्वल रही हैं। पढ़ाई के साथ कल्पना की खेलकूद में भी विशेष रुचि है। कल्पना के जीवन का लक्ष्य आईएएस बनकर लोगों की सेवा करना है। इन दिनों दिल्ली से आईएएस की कोचिंग ले रही हैं।
बीए टॉपर्स: टॉप 10 में सिर्फ बेटियां, जानें क्या हैं इनके अरमान
9 of 13
अंग्रेजी की प्रवक्ता बनेंगी सविता----आनी (कुल्लू)। बीए फाइनल की मेरिट में दसवें स्थान पर रहीं आनी कॉलेज की सविता कुमारी ने 793 अंक हासिल किए हैं। सविता की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सविता ने कहा कि वह अंग्रेजी की प्रवक्ता बनकर शिक्षा के स्तर को ऊंचा करना चाहती हैं। प्रदेश भर में उत्कृष्ट रहने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्र की जनता ने सविता को बधाई दी है। सविता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता भोला दत्त, मीना ठाकुर और कॉलेज के प्रवक्ता एलडी ठाकुर को दिया है।
बीए टॉपर्स: टॉप 10 में सिर्फ बेटियां, जानें क्या हैं इनके अरमान
10 of 13
इंग्लिश की प्राध्यापक बनेंगी रीटा---दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक की छात्रा रीटा रानी ने बीए फाइनल की मेरिट लिस्ट में आठवां स्थान पाया है। चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के गांव बेहड़ भटेड़ की रहने वाली रीटा रानी पुत्री रमेश चंद ने अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और संस्कृत विषयों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। रीटा ने बताया कि वह एमए इंग्लिश की प्राध्यापक बनना चाहती हैं। पिछड़े क्षेत्र बेहड़ भटेड़ से होने के बावजूद छात्रा ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम पाया। रीटा ने अपनी सफलता का श्रेय माता पवन कुमारी, पिता रमेश चंद, प्रधानाचार्य आरपी भरद्वाज तथा कॉलेज स्टाफ सदस्यों को दिया है। प्राचार्य आरपी भारद्वाज ने रीटा को इस सफलता पर बधाई दी है।
बीए टॉपर्स: टॉप 10 में सिर्फ बेटियां, जानें क्या हैं इनके अरमान
11 of 13
गुंजन बनेंगी अध्यापिका---धर्मशाला। बीए फाइनल ईयर की मेरिट में आठवां स्थान पाने वाली गुंजन छेत्री अध्यापिका बनेंगी। अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर करना चाहती हैं। खनियारा की रहने वाली गुंजन ने डिग्री कॉलेज धर्मशाला में पढ़ाई की है। इनके पिता कैप्टन लब कुमार छेत्री आर्मी से रिटायर्ड हैं। माता सुनीला छेत्री गृहिणी हैं। गुंजन ने बताया कि हाउस एग्जाम में वह आमतौर पर प्रथम या दूसरे नंबर पर ही रहती थीं। इससे पूर्व बोर्ड या विश्वविद्यालय स्तर पर कोई उपलब्धि हासिल नहीं की है। पढ़ाई के अलावा कॉलेज में कविता पाठ और निबंध लेखन प्रतियोगिता में भी भाग लेती थीं।
बीए टॉपर्स: टॉप 10 में सिर्फ बेटियां, जानें क्या हैं इनके अरमान
12 of 13
आईपीएस अफसर बनेंगी रीति ठाकुर---हमीरपुर। जिला हमीरपुर की रहने वाली रीति ठाकुर ने बीए फाइनल ईयर की मेरिट लिस्ट में नौवां स्थान हासिल किया है। बड़सर के सलौणी के अंतर्गत मक्कड़ पंचायत के गांव काठुलग की रीति ने 78.30 फीसदी अंकों प्राप्त किए हैं। पिता प्रेम सिंह ठाकुर पूर्व सैनिक हैं, जबकि माता प्रोमिला ठाकुर वर्तमान में ग्राम पंचायत मक्कड़ की प्रधान हैं। रीति ठाकुर का चयन मेरिट के आधार पर प्रदेश विवि में एमएससी जियोलॉजी के लिए हुआ है। उनका कहना है कि वह आईएएस के लिए तैयारी कर रही हैं, उनका सपना आईपीएस अफसर बनना है।
बीए टॉपर्स: टॉप 10 में सिर्फ बेटियां, जानें क्या हैं इनके अरमान
13 of 13
सुल्ताना का है टीचर बनने का सपना---नूरपुर (कांगड़ा)। हिप्र विवि द्वारा संचालित बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा में नूरपुर स्थित आर्य डिग्री कालेज की छात्रा सुल्ताना बीबी ने प्रदेश भर में दसवां स्थान हासिल किया है। सुल्ताना की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। सुल्ताना बीबी नूरपुर विकास खंड की सदवां ग्राम पंचायत की रहने वाली है तथा उसके पिता सुखदीन लोक निर्माण विभाग में बतौर बेलदार कार्यरत है। सुल्ताना आगे चलकर टीचर बनना चाहती है। सुल्ताना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अध्यापकों को दिया है।