फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भारी बर्फबारी से 650 सड़कें बंद, 400 बसें फंसीं, बर्फ में पर्यटकों ने की मस्ती

Fri, 05 Feb 2021 05:32 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 11
हिमाचल में भारी बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला, पर्यटन नगरी मनाली, डलहौजी और धर्मशाला के नड्डी में गुरुवार को नए साल की पहली बर्फबारी हुई। हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बर्फबारी से तीन नेशनल हाईवे समेत करीब 650 सड़कें बंद हो गई हैं। प्रदेश भर में 472 बस रूट प्रभावित हैं और परिवहन निगम की 400 से अधिक बसें जगह-जगह फंस गई हैं। हिमाचल के आठ जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्र बर्फ के लकदक हो गए हैं। प्रदेश में घूमने आए सैलानी बर्फबारी के बीच जमकर मस्ती कर रहे हैं। सुबह 10 बजे शुरू हुई बर्फबारी के बाद दोपहर 12 बजे शिमला शहर में यातायात ठप हो गया। राजधानी का अपर शिमला से संपर्क कट गया है। लाहौल, किन्नौर और पांगी घाटी भी अलग-थलग पड़ गई है। 
विज्ञापन

2 of 11
- फोटो : अमर उजाला
 प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। सड़कों को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग के 25 हजार कर्मचारी और पांच हजार मशीनें जुट गई हैं। कुल्लू, लाहौल, किन्नौर, शिमला, मंडी, सिरमौर, सोलन और कांगड़ा जिले के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश हुई। 
विज्ञापन

3 of 11
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। बर्फबारी के लिहाज से जनवरी इस साल सूखा रहा। फरवरी की शुरुआत होते ही गुरुवार को भारी बर्फबारी हुई। उधर, रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों पर भी वीरवार को दिनभर हिमपात का दौर जारी रहा। 

4 of 11
शिमला में भारी बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
ताजा बर्फबारी से मनाली-केलांग, शिमला-रामपुर, आनी-जलोड़ी जोत नेशनल हाईवे समेत दो दर्जन संपर्क मार्गों में वाहनों के पहिये थम गए हैं। आनी, रामपुर की तरफ कुल्लू से जाने वाली बसों को फिलहाल घियागी तक ही भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 11
शिमला में पर्यटकों की मस्ती - फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के चलते मनाली में पर्यटक होटलों में ही दुबके रहे। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों और लोगों से पहाड़ों की ओर न जाने की अपील की है। बारिश और बर्फबारी गेहूं और सेब के लिए भी अच्छी मानी जा रही है। 
विज्ञापन

6 of 11
शिमला में बर्फ से ढकीं गाड़िया - फोटो : अमर उजाला
शिमला में फरवरी में एक दिन में सबसे अधिक बर्फबारी का 18 साल का रिकॉर्ड टूटा
राजधानी शिमला में गुरुवार को एक दिन में 55 सेंटीमीटर से ज्यादा बर्फबारी हुई है। शहर में एक दिन में भारी बर्फबारी का 18 साल का रिकॉर्ड टूटा है। इससे पहले 12 फरवरी, 2002 को 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बर्फबारी 54.1 सेंटीमीटर रिकॉर्ड हुई थी। बता दें कि वीरवार शाम छह बजे तक 50, जबकि 7 बजे तक 55 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ।
विज्ञापन

7 of 11
शिमला का रिज - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बर्फबारी थम गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने बताया कि फरवरी में वर्ष 1990 में 151.3 सेंटीमीटर और वर्ष 2007 में 113 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड हुई थी। 1 माह के दौरान बीते 30 साल के दौरान 1990 में सबसे अधिक बर्फबारी रिकॉर्ड हुई थी। निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि गुरुवार को शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिला में अधिक बर्फबारी हुई। 

8 of 11
शिमला में पर्यटकों की मस्ती - फोटो : अमर उजाला
आठ जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
प्रदेश के आठ जिलों में शुक्रवार को भी बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर में शुक्रवार से मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर व लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को मौसम खराब बना रहने की संभावना जताई है। पूरे प्रदेश में छह से दस फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

9 of 11
शिमला में ट्रेन बर्फ से लकदक - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र    बर्फबारी (सेंटीमीटर में) 
रोहतांग दर्रा    80
जाखू    65
शिमला    55
मढ़ी    50 
अटल टनल    40 
सोलंगनाला    30
जलोड़ी दर्रा    40 
सोलन के कंडाघाट में दो इंच बर्फबारी दर्ज की गई है।

10 of 11
चंबा जिले में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम तापमान 
क्षेत्र     न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग     -6.3
कल्पा    -4.6
डलहौजी    -1.2
कुफरी    -1.1
शिमला    1.8
धर्मशाला    2.8
मनाली    4.0 
विज्ञापन

11 of 11
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बर्फबारी का आनंद लिया।
मुख्यमंत्री जयराम ने आवश्यक सेवाएं बहाल करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य के कई हिस्सों में हिमपात और बारिश से अवरुद्ध सड़कों, बिजली-पानी समेत तमाम आवश्यक सेवाओं को बहाल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को प्रमुख सड़कों को बहाल करने के लिए मशीनरी तैनात करने के लिए कहा है। राज्य विद्युत निगम को भी बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री ने विभाग को पाइपों का उचित भंडारण करने के निर्देश भी दिए हैं ताकि क्षतिग्रस्त जलापूर्ति पाइपों को शीघ्र बदला जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें