शादी के बाद दुल्हन को ससुराल में छोड़कर घर लौट रहे मायका पक्ष के लोगों से भरी बस 250 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मां-बेटे समेत पांच की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। हादसा हिमाचल के जिला मंडी की सराजघाटी के लंबाथाच-चियूनी मार्ग पर निहरी के समीप शैरी नाला में हुआ।
विज्ञापन
2 of 8
कई घायल बस के नीचे दब गए थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत और जेसीबी की मदद से निकाला गया। घायलों की मदद को सबसे पहले ग्रामीण दौड़े और बचाव कार्य में जुट गए। करीब एक घंटे के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे। तब तक काफी लोगों को 108 एंबुलेंस से जंजैहली अस्पताल पहुंचा दिया गया था।
विज्ञापन
3 of 8
चालक समेत तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो ने अस्पताल ले जाते दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ी से पत्थर गिर रहे थे। जैसे ही ड्राइवर ने पत्थरों से बचने का प्रयास किया तो बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
4 of 8
पुलिस के अनुसार जुगाटन गांव में शादी समारोह में शिरकत करने के बाद सभी लोग बस में सवार होकर लौट रहे थे। मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे अचानक निहरी गांव के कैंची मोड के समीप बस अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़ककर दूसरी सड़क के समीप आ गिरी।
विज्ञापन
5 of 8
गनीमत रही बस रुक गई अन्यथा हादसा अधिक भयावह हो सकता था। बस में सवार सभी गोहर उपमंडल के सलाहर गांव के बताए जा रहे हैं। उधर, डीसी मंडी संदीप कदम ने कहा कि अभी तक पांच की मौत की सूचना है।
विज्ञापन
6 of 8
हादसे के बाद बस के नीचे एक युवती फंस गई। सभी सवारियों को निकाल लिया गया, लेकिन उसने निकाला नहीं जा सका। इसी बीच उसे उपचार दिया गया और स्थानीय लोग उसे हौसला देते रहे। करीब साढ़े सात बजे जेसीबी की मदद से उसे निकाला गया।
मृतकों की सूची- मृतकों में निर्मला देवी (38), उसका बेटा आकर्ष राणा (8), जुगनाली के कांडा की हीमा देवी शामिल हैं। दो की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
7 of 8
घायलों की सूची- नेत्र सिंह (40) सपुत्र माया राम गांव कांढा, चेतना (24) पत्नी लीलाधार गांव गुलाटी, विश्वनाथ सपुत्र प्यारे राम गांव झरेड़, धनेशरू देवी (45) पत्नी विश्वनाथ गांव झरेड़, दयावंती पुत्री परस राम गांव तांदीखारसी, धन्नी देवी पत्नी केसर सिंह गांव जरेडजाछ, दासी देवी पत्नी दिले राम गांव क्लाहड़
घायलों की सूची- निर्मला देवी पत्नी गांव कलाहड़, किरणा देवी पत्नी परस राम गांव तांदी, बिमला देवी पत्नी ज्ञान चंद गांव कांढा, डुगडी देवी, पत्नी जोगेंद्र नाथ, गांव सलाहर, लीला देवी पत्नी परस राम गांव तांदी, उत्तमू देवी पत्नी अमर सिंह, सिवित्री देवी पत्नी गोपाल सिंह गांव रागड़, शांता देवी, पत्नी चमन लाल गांव रांगड़।