फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोरदार टक्कर के बाद खाक हुई HRTC और हरियाणा रोडवेज की बसें, 60 घायल

Wed, 05 Jul 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडवाल (कांगड़ा)
विज्ञापन
1 of 6
हिमाचल के जिला कांगड़ा के डमटाल में नेशनल हाईवे पर दो बसों की जोरदार भिड़ंत के बाद उनमें आग लग गई। मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे हुई दुर्घटना में दोनों बसों में बैठीं 60 सवारियां घायल हो गईं। इनमें 3  की हालत गंभीर है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गनीमत ये रही कि आग लगने से ठीक पहले सभी यात्री उतर गए थे। हादसा इतना भयावह था कि हिमाचल पथ परिवहन निगम और हरियाणा रोडवेज की ये दोनों बसें देखते ही देखते जलकर राख हो गईं। 
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस के अनुसार हरियाणा रोडवेज के चालक के नियंत्रण खोने से बस पैरापिट को तोड़कर सामने से आ रही एचआरटीसी बस से जा टकराई। 

4 of 6
डीएसपी नूरपुर मेघनाथ चौहान ने बताया कि हरियाणा रोडवेज के बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डमटाल के हिलटॉप दुर्गा माता मंदिर के पास मंगलवार सुबह करीब साढे़ पांच बजे कटरा से कैथल जा रही हरियाणा रोडवेज बस (एचआर 64-9065) से चालक ने नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन

5 of 6
बस पैरापिट तोड़कर दिल्ली से चंबा जा रही एचआरटीसी बस (एचपी 38-2609) से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों बसों में आग लग गई। हरियाणा रोडवेज की बस में 15, एचआरटीसी बस में 45 यात्री सवार थे। हादसे के तुरंत बाद दोनों बसों से यात्री बाहर निकल आए, अन्यथा कई लोगों की जानें जा सकती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घायलों को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पठानकोट पहुंचाया गया। उपचार के बाद अधिकतर को छुट्टी दे दी गई है। तीन गंभीर घायलों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है। कंडवाल पुलिस चौकी प्रभारी ईश्वरी प्रसाद ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे गए थे, लेकिन तब तक बसें राख हो गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें