फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पहाड़ दरकने से यात्रियों से भरी दो बसें मलबे में दफन, 48 की मौत

Mon, 14 Aug 2017 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटरोपी/पधर (मंडी)
विज्ञापन
1 of 21
पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर जोगिंद्रनगर से करीब 22 किमी दूर कोटरोपी में शनिवार रात करीब 12.30 बजे पहाड़ दरकने से आए भारी मलबे में सवारियों से भरी एचआरटीसी की दो बसें मलबे में दफन हो गईं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 21
हादसा हिमाचल के मंडी जिले में हुआ है। रविवार देर शाम तक मलबे से 48 शव निकाले जा चुके हैं। कई सवारियों की दबे होने की आशंका है।
विज्ञापन

3 of 21
भूस्खलन से हाईवे का दो मीटर हिस्सा बह गया। मलबे में दो बसें, दो कारें और करीब आधा दर्जन मोटरसाइकिलें दब गई हैं।

4 of 21
सात घर और तीन दुकानें भी ध्वस्त हो गई हैं। गनीमत यह रही कि भूस्खलन की आशंका के चलते गांव पहले ही खाली करा लिया गया था।
विज्ञापन

5 of 21
सूचना मिलते ही रात सवा दो बजे प्रशासन-पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सुबह करीब नौ बजे से घटनास्थल पर आर्मी और एनडीआरएफ की टीमें ने मोरचा संभाल लिया। बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

6 of 21
चंबा से मनाली की तरफ जा रही एचआरटीसी बस में 47 सवारियों के अलावा कंडक्टर-ड्राइवर थे। जैसे ही बस कोटरोपी नाला पुल पर पहुंची तीन सौ मीटर ऊपर से पहाड़ी से भारी मलबा आया गया।
विज्ञापन

7 of 21
चलती बस समेत हाईवे पर वीडियो बना रहे बाइक सवार फौजी समेत एक दर्जन वाहन मलबे में बह गए।

8 of 21
मलबा पुल समेत वाहनों को करीब 500 मीटर दरी तक बहा ले गया है। अभी तक बस के कुछ पार्ट्स ही मिले हैं।

9 of 21
अन्य वाहन और शव मलबे में ही दबे हैं। इस हादसे के चंद मिनट बाद मनाली से कटरा जा रही परिवहन निगम की वोल्वो बस कोटरोपी पुल पर पहुंची।

10 of 21
चूंकि मार्ग बंद था इसलिए बस चालक-परिचालक और कुछ सवारियां नीचे उतरकर देखने लगीं।

11 of 21
इतने में पहाड़ी से फिर मलबा आ गया और वोल्वो में बैठी 10-12 सवारियां दब गईं। इसमें तीन की जान चली गई जबकि आधा दर्जन घायल हैं।

12 of 21
शनिवार रात दो बजे सड़क पर दबी मनाली-कटड़ा बस की सवारियों को निकाला गया।

13 of 21
घायलों को पधर से मंडी अस्पताल रेफर किया गया। दो घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया है।

14 of 21
हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपना दौरा रद्द कर दोपहर करीब साढे़ तीन बजे घटनास्थल पर पहुंच गए। 

15 of 21
सीएम मृतकों के परिजनों से भी मिले। उन्होंने मौके पर ही मृतकों के परिजनों को सरकार की ओर से चार-चार लाख जबकि परिवहन निगम की ओर से एक-एक लाख रुपये देने की घोषण की।

16 of 21
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, परिवहन मंत्री जीएस बाली, ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा भी पहुंचे गए।

17 of 21
कब क्या क्या हुआ
12.30 बजे दरकी पहाड़ी
01.30 बचाव कार्य हुआ शुरू
02.15 बजे वोल्वो बस की निकाली सवारियां

18 of 21
कब क्या क्या हुआ
03.00 बजे चंबा डिपो की बस की तलाश
06.00 बजे बस की लोकेशन हुई ट्रेस
09.25 बजे सेना व एनडीआरएफ ने संभाला मोरचा
2.35: बजे जेसीबी ने स्पॉट पर पहुंचकर शुरू किए शव निकालना

19 of 21
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने मंडी जिला के कोटरोपी में पहाड़ी दरकने से हुई भयावह घटना के प्रति गहरा दुख जताया है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

20 of 21
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने जिला मंडी के कोटपुरी में भीषण भूस्खलन के नीचे दो बसों के दबने से कई यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।
विज्ञापन

21 of 21
विधान सभा अध्यक्ष बीबीएल बुटेल, नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, विधान सभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी समेत कई सीपीएस व विधायकों ने शोक जताया है। इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद सिंह सुक्खू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती व अन्य पदाधिकारियों ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें