फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, जीपीएफ में जमा पैसों पर अब मिलेगा 8 फीसदी ब्याज

Mon, 19 Nov 2018 11:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल के लाखों सरकारी कर्मचारियों को जीपीएफ में जमा पैसों पर अब 8 फीसदी ब्याज मिलेगा। केंद्र सरकार की ओर से ब्याज की नई दरों पर लिए गए निर्णय को प्रदेश सरकार ने भी लागू कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
राज्य सरकार के वित्त विभाग ने अक्तूबर से दिसंबर 2018 के लिए 0.4 फीसदी ब्याज दर बढ़ाने के प्रस्ताव को अधिसूचित कर दिया है। अब हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों को 7.06 के बजाय 8 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
राज्य वित्त विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक हिमाचल में जीपीएफ और अन्य समान फंड पर अब आठ फीसदी ब्याज मिलेगा। यह दर एक अक्तूबर से लेकर 31 दिसंबर 2018 के बीच लागू होगी।

4 of 5
हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को सितंबर से पिछली तिमाही और उससे पिछली अप्रैल से जून की तिमाही के बीच जीपीएफ पर 7.6 प्रतिशत ब्याज मिला था। अब इसमें बढ़ोतरी से कर्मचारियों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अगस्त 2016 से पहले कर्मचारियों को 8.8 प्रतिशत ब्याज भी दिया जाता था, लेकिन इसके बाद यह घटाकर 8.1 फीसदी किया गया। फिर बीच में इसे घटाकर 7.6 प्रतिशत तक लाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें