फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव परिणाम 2019: रुझानों से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, देखें तस्वीरें

Thu, 23 May 2019 10:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रचंड सुनामी के बीच भाजपा ने हिमाचल में जीत के तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। जनता ने छप्पर फाड़ समर्थन देते हुए एक बार फिर प्रदेश की सभी चारों लोकसभा सीटें पीएम मोदी की झोली में डाल दी हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
रिकॉर्ड जीत दर्ज करते हुए भाजपा ने लगातार दूसरी बार क्लीन स्वीप किया है। परिणामों से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा की लीड से खुश पार्टी कार्यकर्ता जश्न मनाया।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, शिमला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप की लीड से खुश कार्यकर्ताओं ने ददाहू में एक दूसरे को लड्डू बांटे। इसी तरह धर्मशाला और हमीरपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। 


 

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
मोदी की आंधी में उड़ी कांग्रेस चारों खाने चित हो गई। कांगड़ा से किशन कपूर, शिमला से सुरेश कश्यप, मंडी से फिर रामस्वरूप शर्मा और हमीरपुर से लगातार चौथी बार अनुराग ठाकुर ने जीत दर्ज की है। 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में प्रदेश में 45 प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा प्रत्याशियों से बुरी तरह हारे कांग्रेस उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी अन्य दलों के प्रत्याशी और निर्दलीय अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। लोकसभा चुनाव में पहली बार सूबे के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने बढ़त हासिल की।
विज्ञापन

6 of 8
shimla - फोटो : अमर उजाला
शिमला में भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मोदी के आंधी में कांग्रेस के दिग्गज नेता भी अपने गढ़ नहीं बचा पाए। हिमाचल में भाजपा के प्रत्याशियों को कुल मतों के करीब 70 फीसदी वोट पड़े। यह भी नया रिकॉर्ड बना है। चुनाव नतीजों से ऐसा लगता है कि प्रदेश की जनता ने मोदी को एकतरफा जीत दिलाने की मन में ठान रखी थी।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, कुल्लू में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदावाद और राम स्वरूप शर्मा के पक्ष में नारे लगाए। साथ ही एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
सोलन में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल रहा। नतीजाें से खुश कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ाें की थाप पर झूमे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें