फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कोरोना रिपोर्ट या वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के बिना नहीं दिया प्रवेश, नाकों पर चेकिंग

Fri, 13 Aug 2021 03:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
शिमला में शोघी के प्रवेश द्वार पर कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट चेक करते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
बाहरी राज्यों से हिमाचल प्रदेश आने वालों को आज से कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने का प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। बसें भी 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ चल रही हैं। कैबिनेट बैठक में फैसले के बाद आज से यह व्यवस्था लागू हुई है। बाहरी राज्यों की बसों को नाकों पर चेक किया जा रहा है। हर यात्री की कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने का प्रमाण देखा जा रहा है। बिना कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट पहुंचे लोगों को पहले दिन नाकों से लौटा दिया गया। नई बंदिशें लागू होने के पहले दिन थोड़ी ढील दी गई है। सीमांत इलाकों नयना देवी, मैहतपुर, परवाणू में मौके पर रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जा रहे हैं। 15 अगस्त के बाद भीड़ को लेकर भी सख्ती की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि बाहरी राज्यों से आने वालों के लिए आपदा प्रबंधन की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक 72 घंटे की आरटीपीसीआर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट, 24 घंटे के भीतर की रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट या कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने का प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शिमला जिले की दो अंतर राज्य सीमाओं के बैरियर पर शुक्रवार से पुलिस का कड़ा पहरा लग गया है। उत्तराखंड-हिमाचल इंटर स्टेट झमराडी और कुंडू बैरियर सहित शहर के शोघी के प्रवेश द्वार पर बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को अब कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट और वैक्सीन का प्रमाण पत्र दिखाने के बाद ही प्रवेश करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सरकार के जारी आदेश के बाद शिमला पुलिस ने दो अंतर राज्य बैरियर और शहर के प्रवेश द्वार शोघी बैरियर पर सख्ती करना शुरू कर दी है। तीनों जगह पर मेडिकल टीमें बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के कोविड-19 दस्तावेज की जांच कर रही हैं। बैरियर पर पुलिस की टीमें 24 घंटे पहरा दे रही हैं।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में बाहरी राज्यों से आने वाले हर वाहन की बैरियर पर चेकिंग प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही जिले की सीमाओं में एंट्री दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उत्तराखंड सीमा को जोड़ने वाले उपमंडल चौपाल के झमराडी बैरियर और जुब्बल के कुंडू बैरियर से जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों को तलाशी के बाद ही एंट्री दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शहर के शोघी बैरियर पर भी इसी तरह की व्यवस्था की है। यहां पर पहले से ही पर्यटकों के वाहनों की अच्छी तरह से तलाशी ली जा रही है। इसके बाद ही वाहनों को शहर में प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें