ऊंची चोटियों में बर्फबारी शुरू होते ही घाटी में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 23.0, बिलासपुर में 22.5, हमीरपुर में 22.3, कांगड़ा-सोलन में 20.6, नाहन में 20.4, चंबा में 19.5, सुंदरनगर में 17.9, भुंतर में 15.4, शिमला में 15.6, धर्मशाला में 14.6, मनाली-कल्पा में 12.6 और डलहौजी में 8.5 और केलांग का 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।