फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हिमाचल की चोटियों पर सर्दियों की पहली बर्फबारी, बंद हुआ नेशनल हाईवे, फंसे रहे सांसद

Fri, 12 Oct 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 16
हिमाचल की चोटियों पर सर्दियों की पहली बर्फबारी हुई है। मनाली का गुलाबा, चंबा का चुराह, मंडी का शिकारी देवी और सिरमौर का चूड़धार क्षेत्र अक्तूबर महीने में बर्फ से लकदक हो गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 16
रोहतांग में एक फीट बर्फबारी होने से नेशनल हाईवे बंद हो गया है। लाहौल में बर्फबारी के चलते कुछ घंटों तक भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा भी फंसे रहे।
विज्ञापन

3 of 16
वीरवार को राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई और तूफान चला। प्रदेश में तापमान लुढ़कने से ठंड बढ़ गई है। भूस्खलन होने से प्रदेश में सैकड़ों छोटे संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं।

4 of 16
बारिश और ओलावृष्टि के बीच नयनादेवी में नवरात्र पर माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 17 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन

5 of 16
पर्यटन नगरी मनाली के गुलाबा में वीरवार सुबह सर्दियों के सीजन की पहली बर्फबारी हुई। लाहौल घाटी के केलांग में 15 सेंटीमीटर और रोहतांग दर्रा में 45 सेंटीमीटर ताजा बर्फ गिरी है। इस कारण मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए ठप हो गया है।
विज्ञापन

6 of 16
वीरवार सुबह बर्फबारी के चलते मनाली की तरफ से गुलाबा व लाहौल की तरफ से एहतियातन वाहन रोक दिए गए। रोहतांग दर्रा समेत मकरवे, शिकरवे, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, सेवन सिस्टर पीक, पतालसू पीक, मांगण कोट, व्यास कुंड, दशौहर लेक, भृगु लेक, हमटा पास, चंद्रखणी पास में ताजा हिमपात हुआ है।
विज्ञापन

7 of 16
मनाली के मढ़ी में चार इंच, गुलाबा में एक इंच बर्फ गिरी है। सुरक्षा की दृष्टि से वीरवार को मनाली की तरफ से गुलाबा और लाहौल की तरफ कोकसर से आगे वाहनों को रोहतांग दर्रा जाने की अनुमति नहीं दी गई। बर्फबारी के कारण रोहतांग दर्रा में न तो एचआरटीसी बसें और न ही अन्य वाहन आर-पार हो सके।

8 of 16
तीन दिवसीय लाहौल दौरे पर निकले सांसद रामस्वरूप शर्मा को भी अपना दौरा बीच में छोड़कर वापस मनाली लौटना पड़ा। बर्फबारी से सांसद कई घंटे सड़क में फंसे रहे। चंबा जिले की पहाड़ियों पर छह इंच से लेकर दो से ढाई फुट तक ताजा बर्फबारी हुई है।

9 of 16
किहार सेक्टर की ऊपरी पहाडियों में धार मंदराला, खजराली धार, गढ़ माता, बनका गोठ, मराली धार, गुल्लू की मंडी, फैजाल, सौणतीथ की ऊपरी पहाड़ियों पर दो से ढाई फुट के करीब बर्फबारी हुई है।

10 of 16
निचली पहाड़ियों चौंडी की घोड़ी, पद्धरी जोत, भांदल की पहाड़ियों पर छह इंच तक ताजा बर्फबारी हुई। इसके अलावा साहो क्षेत्र की जुमलीजोत, दराटी जोत, ऐहण पुखर, बिल्ला जोत में दो से तीन इंच तक बर्फबारी हुई है।

11 of 16
कबायली क्षेत्र पांगी की निचली पंचायतों मिंधल, साच, किलाड़, पुर्थी, धरवास में चार इंच तक बर्फबारी हुई है। मंडी के शिकारी देवी मंदिर और आसपास की पहाड़ियों पर भी वीरवार सुबह बर्फबारी हुई।

12 of 16
बालीचौकी की ऊंची चोटियों, नारायणगढ़, चुंचवालाधार, शैटाधार और देवकांढा में बर्फबारी हुई है। जिला सिरमौर के चूड़धार में वीरवार को करीब आधा फीट ताजा बर्फबारी हुई।

13 of 16
बुधवार रात को नैनादेवी में 38, हमीरपुर में 29, डलहौजी में 25, धर्मशाला में 22, सलूनी में 21, बरठीं में 19, चंबा में 16, गोहर में 15, ऊना में 13, बंजार-भौरंज में 12, रोहड़ू में 11, सुंदरनगर-सुजानपुर टीहरा में 8, नगरोटा सुरियां-जोगिंद्रनगर में 7 और कोटखाई-अंब में 5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई।

14 of 16
उधर केलांग में बुधवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस 0.1, डलहौजी में 3.8, कुफरी में 3.9, कल्पा में 4.0, मनाली में 6.6, भुंतर में 9.0 और शिमला में 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

15 of 16
वीरवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे के बाद प्रदेश में मौसम साफ हुआ। वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.0 और हमीरपुर में 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

16 of 16
कांगड़ा-बिलासपुर में अधिकतम तापमान 28.0, सुंदरनगर में 26.5, नाहन में 25.0, धर्मशाला में 24.2, चंबा में 23.8, भुंतर-सोलन में 23.0, शिमला में 21.0, कल्पा में 14.0, डलहौजी में 12.9 और केलांग में 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें