फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों को बढ़ा तोहफा देने की तैयारी

Wed, 08 Aug 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल सरकार ने साढ़े 37 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। जयराम सरकार ने केंद्र सरकार को कार्यकर्ताओं का मानदेय दस हजार रुपये और सहायिकाओं का मानदेय सात हजार रुपये करने का प्रस्ताव भेजा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बीते दिनों प्रदेश के सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने दिल्ली जाकर मानदेय में बढ़ोतरी करने की पैरवी की है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं लंबे समय से मानदेय में बढ़ोतरी की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
वर्तमान में 18950 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकार 4750 रुपये प्रतिमाह मानदेय दे रही है। इस मानदेय में तीन हजार रुपये केंद्र सरकार का शेयर है, जबकि 1750 रुपये हिमाचल सरकार का।

4 of 5
इसी तरह 18450 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को प्रतिमाह 2400 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। इसमें 1500 रुपये केंद्र और 900 रुपये प्रदेश सरकार का शेयर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंत्री डॉ. सैजल ने बताया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय को 4750 रुपये से बढ़ाकर 10 हजार और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के मानदेय को 2400 रुपये से बढ़ाकर सात हजार करने की केंद्र से मांग की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मानदेय बढ़ाने को केंद्रीय सहायता देने के प्रति आश्वस्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें