सपना के एक साल पहले आए प्रथम वीडियो ‘फूला देईए’ को यू-ट्यूब पर 22 लाख से अधिक दर्शक देख चुके हैं। फिर ‘साजा लागा माघे रा’ लोकगीत पर डांस किया, जिसे यू-ट्यूब पर रविवार शाम तक 25,94,619 दर्शक देख चुके हैं। इसके बाद ‘लाड़ी शावणी’ गीत ने तो रिकॉर्ड तोड़ दिए, जिसे रविवार शाम तक 47,28,441 बार देखा गया है। ‘लाड़ी शावणी’ और ‘साजा लागा माघे रा’ की अनसीन फुटेज भी लाखों दर्शक देख चुके हैं।