फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election Results: मतगणना केंद्रों पर पहुंचे कर्मचारी, पुलिस और सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा

Thu, 08 Dec 2022 08:05 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
आईडी देखते पुलिस कर्मी। - फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश में पांच साल बाद सरकार बदलने का रिवाज बदलेगा या फिर जयराम सरकार का राज बदलेगा। यह आज होने जा रही मतगणना से तय होगा। प्रदेश विधानसभा के चुनावी नतीजे आज आएंगे। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो गई है। इससे चुनाव लड़ने वाले 412 प्रत्याशियों के भविष्य पर फैसला होगा। कर्मचारी मतगणना केंद्रों पर पहुंच गए हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा है। आईडी देखने के बाद ही कर्मचारियों को  मतगणना केंद्रों में प्रवेश दिया गया। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी भी समर्थकों के साथ मतगणना केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : संवाद
कुछ मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा बल ड्रोन का इस्तेमाल भी करेंगे। राज्य की चौदहवीं विधानसभा के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था। आज 68 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा घेरे और सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में मतगणना शुरू हुई।

विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : संवाद
पहले मतपत्रों की गिनती की जानी है। इसके बाद ईवीएम के वोट गिनेंगे। साथ ही वीवीपैट की पर्चियों की जांच चुनाव पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगी।

4 of 6
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 412 में से 388 पुरुष और 24 महिला प्रत्याशी हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : संवाद
12 नवंबर को 7,881 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने सभी 68-68 सीटों पर उम्मीदवार खडे़ किए, जबकि आम आदमी पार्टी ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर बाकी 67 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : संवाद
वाम दलों ने 12 सीटों पर चुनाव लड़ा। बसपा, देवभूमि पार्टी समेत कई दलों ने भी उम्मीदवार दिए। बड़ी संख्या में निर्दलियों ने भी भाग्य आजमाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें