ऐसे पहुंचे मनाली
मनाली सड़क व हवाई मार्ग दोनों के जरिये पहुंचा जा सकता है। मनाली से करीब 50 किलोमीटर दूर भुंतर तक हवाई मार्ग से पहुंचा जा सकता है। भुंतर से मनाली के लिए बसें व टैक्सी हमेशा उपलब्ध रहती है। इसके अलावा मनाली दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून, हरिद्वार, शिमला, धर्मशाला और चंबा से बेहतर सड़क संपर्क से जुड़ा है। एचआरटीसी, पर्यटन निगम की डिलक्स, सेमी डिलक्स, एसी, वोल्वो बस सेवा के जरिये मनाली पहुंचा जा सकता है। सैलानी अपनी गाड़ी से भी मनाली पहुंच सकते हैं।