प्रेम कुमार धूमल की हार के लिए सच हो गई वीरभद्र सिंह की भविष्यवाणी
Mon, 18 Dec 2017 06:08 PM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और सुजानपुर से प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल की हार के लिए वीरभद्र सिंह की भविष्यवाणी सच हो गई है।
नतीजों से एक दिन पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आधे दिन अपने समर्थकों से खूब गपशप की थी।
ऊन का पट्टू पीठ पर ओढ़े वीरभद्र लोगों से चुनावी चर्चा कर रहे थे तभी एक सवाल के जवाब में सीएम वीरभद्र सिंह बोले कि..
धूमल पहले सुजानपुर में अपनी सीट तो बचा लें, वे तभी अपने मंत्रिमंडल को तय करें।
वीरभद्र ने ये बात धूमल की ओर से अपने मंत्रियों को तय कर लेने की चर्चा पर कही थी।