हिमाचल में शुरुआती बढ़त बनाने और सरकार बनाने के करीब पहुंची भाजपा जीत का जश्न नहीं मना पा रही है। पार्टी दफ्तर में भी भाजपा कार्यकर्ता जश्न नहीं मना पा रहे हैं। जानिए वजह-
विज्ञापन
2 of 5
प्रदेश में ज्यादातर सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है। साथ ही 10 सीटें भी अपनी झोली में डाल ली है। शुरुआती रुझान में कांग्रेस कहीं भी मिशन रिपीट की ओर जाती नहीं दिख रही। लेकिन इसके बावजूद भाजपा कार्यकर्ता खामोश बैठे हैं। आगे जानें वजह-
विज्ञापन
3 of 5
दरअसल, पार्टी के सीएम उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल करीब तीन हजार वोटों से पिछड़ रहे हैं। मतगणना अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी है और ऐसे में उनका जीतना मुश्किल नजर आ रहा है।
4 of 5
हांलाकि, ज्यादातर सीटों के रुझानों में भाजपा अभी आगे चल रही है। लेकिन सीएम उम्मीदवार के पिछड़ने के कारण भाजपा के शिमला स्थित पार्टी दफ्तर के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है।
प्रेम कुमार धूमल 2933 वोटों से पीछे चल रहे हैं। उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र राणा से कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि अभी आखिरी चार राउंड बाकी है। देखना है कि धूमल इस अंतर को कम कर पाते हैं या नहीं।