फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बनाने का कर रहे थे दावा, अब सीट तक नहीं बचा पाए ये 10 दिग्गज नेता

Mon, 18 Dec 2017 02:27 PM IST
amarujala.com- Presented by : अशोक चौहान
विज्ञापन
1 of 9
प्रदेश के कई ऐसे दिग्गज नेता और मंत्री भी इस बार चुनाव हार गए हैं जो मतगणना से एक दिन पहले तक अपनी सरकार बनाने का दावा ठोक रहे थे। जानिए कौन कौन बड़ा नेता हारा-
विज्ञापन

2 of 9
धर्मशाला सीट से कांग्रेस मंत्री रहे सुधीर शर्मा चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के किशन कपूर ने 2997 मतों से हराया।
विज्ञापन

3 of 9
कुल्‍लू सीट से महेश्वर सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार सुंदर सिंह ने मात दी।

4 of 9
वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। उन्हें भाजपा उम्मीदवार ने पराजित किया है।
विज्ञापन

5 of 9
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष्‍ा सतपाल सिंह सती भी ऊना सदर सीट से हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस के सतपाल रायजादा ने मात दी है।
विज्ञापन

6 of 9
दून से कांग्रेस उम्मीदवार रामकुमार चौधरी भी अपनी सीट बचाने में कामयाब नहीं रहे। उन्हें भाजपा के परमजीत सिंह ने पराजित कर दिया।
विज्ञापन

7 of 9
जुब्बल कोटखाई सीट पर भाजपा ने फिर कब्जा जमा लिया। यहां कांग्रेस विधासक रोहित ठाकुर को हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा के नरेंद्र बरागटा विजयी हुए हैं।

8 of 9
शिमला शहर सीट पर दो बार के विधायक रहे हरभजन सिंह भज्जी और आजाद उम्मीदवार हरीश जनारथा को भी हार का सामना करना पड़ा है। यहां भाजपा ने तीसरी बार सीट पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन

9 of 9
पौंटा सीट से विधायक किरनेश जंग को भी हार का सामना करना पड़ा है। यहां भाजपा के सुखराम चौधरी ने जीत का परचम लहराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें