हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को होने जा रही है। इस बैठक में सीएम जयराम ठाकुर की पिछली बजट घोषणाओं से संबंधित कई अहम निर्णय हो सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से सभी मंत्रियों को अपने विभाग की लंबित घोषणाओं के एजेंडे इस बैठक में रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की यह बैठक राज्य सचिवालय में तीन बजे के बाद होगी और यह देर शाम तक चल सकती है।
विज्ञापन
3 of 6
सामने लोकसभा चुनाव सरकार के लक्ष्य पर हैं तो ऐसे में यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें एक तो इस बात की समीक्षा होगी कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से वर्ष 2018-19 के पहले बजट भाषण में किन-किन घोषणाओं को पूरा किया गया।
4 of 6
यह भी चर्चा होगी कि शेष बची घोषणाओं को किन कारणों से लागू नहीं किया जा सका और कैसे इन्हें लागू करें, इस पर भी चर्चा होगी। जयराम मंत्रिमंडल की बैठक में कई संस्थानों को अपग्रेड करने पर भी फैसले संभव हैं।
विज्ञापन
5 of 6
इनमें कई शिक्षण, स्वास्थ्य आदि से संबंधित संस्थान भी शुमार हैं। स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद भरने को भी मंजूरी मिल सकती है। ओटीए और नर्सों के पद भरने पर भी निर्णय हो सकता है।
प्रदेश में सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण देने का मामला भी चर्चा के लिए जा सकता है। कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में इसके क्राइटेरिया पर चर्चा हो चुकी है। सब कमेटी की ओर से अपनी रिपोर्ट कैबिनेट में रखी जा सकती है।