मंडी के बाद वह कुल्लू जिले के लिए रवाना हुए। जानकारी न होने के कारण भाजपा के पदाधिकारी उनसे नहीं मिल पाए। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा निजी दौरे पर थे। वह कुल्लू-मनाली घूमने के लिए आए थे। इस बीच मंडी में उन्होंने बाबा भूतनाथ मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। पात्रा आज वापस लौट गए हैं।