मंत्रिमंडल ने 11 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में वाणिज्य और 19 में विज्ञान संकाय की कक्षाएं आरंभ करने को भी स्वीकृति प्रदान की। इसमें कांगड़ा जिले के रावमापा पनाहर-बलाह, कोटलू और बहीन, शिमला ज़िले की रावमापा कांगल, ऊना ज़िले की रावमापा पलकवाह और बसोली, मंडी ज़िले की रावमापा मोवीसेरी, मलोह, जरोल, मांहूनाग, किलिंग, कमलाह और समौर, हमीरपुर जिले के रावमापा बटरान और चौड़ू, सिरमौर जिले की रावमापा पुरूवाला, जामनीवाला, बर्मा पापड़ी, बकरास में विज्ञान संकाय की कक्षाएं आरंभ करने का निर्णय लिया।