फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Cabinet: 332 पदों को भरने की मंजूरी, खिलाड़ियों के दैनिक भत्ते में बढ़ोतरी, जानें बड़े फैसले

Sat, 13 Aug 2022 10:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल कैबिनेट की बैठक - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों में करीब 332 पदों को भरने के अलावा कई बड़े फैसले लिए गए हैं।  मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में 76 मॉडल हेल्थ वेलनेस सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विकसित करने को मंजूरी प्रदान की गई। इन वेलनेस सेंटरों के लिए स्टाफ नर्सों के 152 और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 76 पदों को सृजित कर अनुबंध आधार पर भरने का निर्णय लिया गया। 

मंत्रिमंडल ने किन्नौर जिले की पूह तहसील में क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए स्पिलो में पटवार वृत्त खोलने का निर्णय लिया।   बैठक में बिलासपुर जिले की सदर तहसील के शिकरोहा में पटवार वृत्त सृजित करने का भी निर्णय लिया गया।  बैठक में मंडी जिले की चच्योट तहसील के अंतर्गत केलोधार में कानूनगो वृत्त सृजित करने को स्वीकृति प्रदान की गई। 

लोक निर्माण विभाग के दो नए अनुभाग 
मंत्रिमंडल ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में लोक निर्माण विभाग के दो नए अनुभाग (सिविल एवं विद्युत) सृजित करने व इनमें आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का भी निर्णय लिया। बैठक में राज्य निर्वाचन विभाग में निर्वाचन कानूनगो के 10 पदों को अनुबंध आधार पर भरने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
स्कूल - फोटो : अमर उजाला
स्कूलों में शुरू होंगी विज्ञान कक्षाएं
बैठक में कांगड़ा जिले के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाली तथा सोलधा में विज्ञान की कक्षाएं (नॉन मेडिकल) शुरू करने तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमनी तथा त्रिलोकपुर में वाणिज्य कक्षाएं शुरू करने और विभिन्न श्रेणियों के 11 पदों को सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रिमंडल ने कुल्लू जिले के मनाली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोशाल, जगतसुख और नाथन में वाणिज्य कक्षाएं आरंभ करने और प्रवक्ताओं के सात पद सृजित कर भरने को मंजूरी प्रदान की। बैठक में ऊना जिला की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कध में वाणिज्य कक्षाएं शुरू करने और तीन पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
अस्पताल
100 बिस्तर क्षमता की क्षमता वाला बनेगा बंजार नागरिक अस्पताल
बैठक में कुल्लू जिले के नागरिक अस्पताल बंजार को 100 बिस्तर क्षमता के नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने के साथ-साथ इस अस्पताल के संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 35 पदों को सृजित कर भरने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में मंडी जिले में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र पुराना बाजार तहसील सुंदरगगर को 10 बिस्तर क्षमता के आयुर्वेदिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने के साथ-साथ विभिन्न श्रेणियों के 10 पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।

4 of 5
भत्ते में बढ़ोतरी - फोटो : अमर उजाला
खिलाड़ियों दैनिक भत्ते में बढ़ोतरी
कैबिनेट ने युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के तहत खिलाड़ियों को प्रदान किए जाने वाले दैनिक भत्ते को राज्य के भीतर वर्तमान में दिए जाने वाले 120 रुपये से बढ़ाकर 240 रुपये प्रतिदिन प्रति खिलाड़ी और राज्य के बाहर 200 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये प्रतिदिन प्रति खिलाड़ी करने का निर्णय लिया। बैठक में कांगड़ा जिला के प्रारंभिक शिक्षा खंड पालमपुर, नगरोटा बगवां और भवारना को विभाजित कर क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए धीरा में नया प्रारंभिक शिक्षा खंड खोलने को अनुमति प्रदान की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिमाचल कैबिनेट की बैठक - फोटो : अमर उजाला
डाडासिबा में नया विकास खंड कार्यालय 
बैठक में कांगड़ा जिला के डाडासिबा में नया विकास खंड कार्यालय खोलने के साथ-साथ विभिन्न श्रेणियों के 14 पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।  कैबिनेट ने सोलन जिला के पट्टा में नया विकास खंड कार्यालय खोलने तथा विभिन्न श्रेणियों के 14 पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें