हिमाचल कैबिनेट बैठक
- फोटो : अमर उजाला
मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य विभाग में 45 पदों सहित करीब 120 पदों को भरने को मंजूरी दी है। डॉ. वाईएस परमार चिकित्सा महाविद्यालय नाहन, पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा, श्रीलाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक, डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर, इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के 34 रिक्त पद भरने को स्वीकृति दी। विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए इन चिकित्सा महाविद्यालयों में पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। आईजीएमसी शिमला में जनरल मेडिसन विभाग के रयूमेटोलॉजी सेल में असिस्टेंट प्रोफेसर का एक पद सृजित कर भरने को भी स्वीकृति दी। आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में नेफ्रोलॉजी विभाग में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पांच पद भरने की मंजूरी दी। कृषि विभाग में सुचारु संचालन के लिए चालकों के 20 पद भरने को स्वीकृति दी।