फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: चांदनी शर्मा की डेब्यू फिल्म ऑस्कर की स्क्रीनिंग को चयनित, देखें तस्वीरें

Fri, 23 Aug 2019 11:58 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के मंडी जिले के गोहर में गांव कुफरी की चांदनी शर्मा की डेब्यू फिल्म द डार्क लाइट फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवार्ड ऑस्कर की स्क्रीनिंग के लिए चयनित हुई है। फिल्म की सिल्वर स्क्रीन पर स्क्रीनिंग 23 अगस्त को यूएसए के मोंटगोमरी में होगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म की प्रोड्यूसर और अभिनेत्री चांदनी शर्मा खुद हैं। फिल्म की कहानी में चांदनी एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो आतंकियों के बीच फंस जाती है। आतंकियों के चंगुल से छूटकर वह रिफ्यूजी कैंप में पहुंचती हैं। बकौल, चांदनी उनकी फिल्म एक अलग विषय पर बनी है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस कारण इसे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की सिल्वर स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जा रहा है। चांदनी ने कहा कि इंडियन प्रिंसेस प्रतियोगिता 2014 की विजेता बनने के बाद ही वह आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। 

4 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
चांदनी के पिता गुलाब शर्मा ने बताया कि चांदनी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने के लिए गुरुवार को यूएसए पहुंच गई हैं। शुक्रवार को सिल्वर स्क्रीन पर उनकी फिल्म प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद जज फिल्म को ऑस्कर अवार्ड के लिए चयनित करने पर अंतिम निर्णय देंगे। 2016 में चांदनी ड्रीम गर्ल इंटरनेशनल चुनी जा चुकी हैं। वह बॉलीवुड फिल्मों में कई गानों पर डांस और कलाकार की भूमिका निभा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
 मशहूर गाने जगुआर और धीरे-धीरे में भी डांस कर चुकी हैं। उनकी नई एलबम के गीत अधूरे-अधूरे को भी सराहा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें