फोन पर लंबी बात करना अब आपको महंगा पड़ेगा। पहली अप्रैल से सर्विस टैक्स की नई दरें लागू होने से फोन पर बात करना महंगा हो जाएगा। लैंड लाइन फोन उपभोक्ताओं को बिल पर 12 की जगह 14 फीसदी सर्विस टैक्स चुकाना होगा।
विज्ञापन
अलर्ट! जरा संभलकर करें बात, आज से महंगी हुई कॉल
2 of 8
मोबाइल उपभोक्ताओं को रिचार्ज कूपन पर पहले के मुकाबले कम टॉक वैल्यू मिलेगी। टेलीकॉम कंपनियों ने आज से बढ़े हुए सर्विस टैक्स के आधार पर फोन बिलों की वसूली की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अलर्ट! जरा संभलकर करें बात, आज से महंगी हुई कॉल
3 of 8
आम बजट में सर्विस टैक्स 12.36 से बढ़ाकर 14 फीसदी किया था। सर्विस टैक्स बढ़ने का सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। टेलीफोन सेवा प्रदाता कंपनियां पहली अप्रैल से बढ़ी हुई दरों पर सर्विस टैक्स की वसूली करेंगी।
अलर्ट! जरा संभलकर करें बात, आज से महंगी हुई कॉल
4 of 8
आपका लैंड लाइन फोन का बिल यदि 1000 रुपये आता है तो अब बढ़कर 1140 रुपये हो जाएगा। अभी तक बीएसएनएल 1000 रुपये के बिल पर 12 फीसदी सर्विस टैक्स वसूलता था। 1000 रुपये पर 120 रुपये सर्विस टैक्स लगता था। अब 14 फीसदी के हिसाब से 20 रुपये अधिक यानी 140 रुपये टैक्स देना होगा।
विज्ञापन
अलर्ट! जरा संभलकर करें बात, आज से महंगी हुई कॉल
5 of 8
यही नहीं, बीएसएनएल का 100 रुपये का रिचार्ज करने पर अब आपको 87.64 रुपये के स्थान पर 86 रुपये टॉक वैल्यू मिलेगी। अभी तक बीएसएनएल 100 रुपये का रिचार्ज करने पर 12.36 रुपये बतौर सर्विस टैक्स काटता था। अब 100 रुपये के रिचार्ज कूपन पर 14 रुपये सर्विस टैक्स काटा जाएगा।
विज्ञापन
अलर्ट! जरा संभलकर करें बात, आज से महंगी हुई कॉल
6 of 8
हिमाचल की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं से अभी तक 12 फीसदी सर्विस टैक्स, 2 फीसदी एजूकेशन सेस और 1 फीसदी हायर एजूकेशन सेस वसूलती थी। अब14 फीसदी सर्विस टैक्स वसूला जाएगा।
विज्ञापन
अलर्ट! जरा संभलकर करें बात, आज से महंगी हुई कॉल
7 of 8
बीएसएनएल के मोबाइल उपभोक्ताओं पर भी सर्विस टैक्स बढ़ने का सीधा बोझ पड़ेगा। उपभोक्ताओं को पहले के मुकाबले रिचार्ज करने पर कम टॉक वैल्यू मिलेगी। पोस्ट पेड उपभोक्ताओं के फोन बिल पर भी सर्विस टैक्स का बोझ बढ़ेगा।
बीएसएनएल महाप्रबंधक एमसी सिंह का कहना है कि बीएसएनएल लैंड लाइन फोन बिल में 12 के स्थान पर 14 फीसदी सर्विस टैक्स जोड़ा जाएगा। मोबाइल उपभोक्ताओं को भी रिचार्ज कूपन पर 14 फीसदी सर्विस टैक्स के हिसाब से टॉक वैल्यू मिलेगी। उपभोक्ताओं की सुविधा को बीएसएनएल रियायती पैक जारी करेगा।