हिमाचल में पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। बर्फ से लकदक पहाड़ों का नजारा देखने लायक है।
विज्ञापन
2 of 14
राजधानी शिमला के जाखू, कुफरी समेत मनाली, डलहौजी में ताजा हिमपात हुआ है। नारकंडा में एक फीट से ज्यादा बर्फबारी होने से राजधानी शिमला का अपर शिमला और किन्नौर से संपर्क कट गया है।
विज्ञापन
3 of 14
शिमला- रामपुर, कुल्लू-आनी और चंबा-भरमौर एनएच पर आवाजाही थम गई है। एचआरटीसी की 50 बसें जगह-जगह बर्फ में फंस गई हैं। दो सौ बस रूट ठप हो गए हैं। लाहौल, किन्नौर, शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा, सिरमौर के कई क्षेत्रों का संपर्क कट गया है।
4 of 14
नेशनल हाईवे पांच शिमला-रामपुर पूरी तरह बंद हो गया है। बसों को वाया बसंतपुर भेजा जा रहा है। शिमला-रोहड़ू मार्ग भी बंद है। प्रदेश में ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। लाहौल-स्पीति के जनजातीय क्षेत्रों के लिए तीसरे दिन भी हेलीकाप्टर उड़ानें नहीं हुईं। करीब 30 मरीज घाटी में फंसे हुए हैं
विज्ञापन
5 of 14
रोहतांग में 40, सोलंगनाला और जलोड़ी दर्रा में 15 सेंटीमीटर ताजा हिमपात दर्ज हुआ है। कुल्लू-आनी वाया जलोड़ी नेशनल हाईवे बंद हो गया है। जिला कुल्लू में सैंज के पागलनाला में बाढ़ आने से करीब दस घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही।
विज्ञापन
6 of 14
भरमौर-पांगी, तीसा, किहार, डलहौजी में भी हिमपात हुआ है। चंबा-भरमौर एनएच भी बंद हो गया है। जिला मंडी के सराज और नाचन में भी बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
7 of 14
जिला सिरमौर में नौहराधार, चूड़धार और कांगड़ा में धौलाधार की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है। लाहौल घाटी में भारी बर्फबारी के बाद पहले हिमखंड और अब बर्फीले तूफान ने कहर मचाना शुरू कर दिया है।
8 of 14
बीते दिन आए बर्फीले तूफान से तिंदी पंचायत में दो घरों की छतें उड़ गईं। उधर, उदयपुर पंचायत के सलपट गांव को जोड़ने वाले 120 मीटर लंबे बैली ब्रिज के गिरने का खतरा बढ़ गया है। भारी बर्फबारी के चलते इस पुल पर टनों के हिसाब से बर्फ जम गई।
9 of 14
प्रदेश के कई क्षेत्रों में बुधवार और वीरवार को भारी बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी हुई है। बुधवार के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑॅरेंज अलर्ट जारी करते हुए सरकार को सतर्क रहने की अपील की है। 25 फरवरी तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।
10 of 14
राज्य के जिला शिमला, सिरमौर, चंबा, कुल्लू, मंडी, किन्नौर में ताजा बर्फबारी हुई है। ताजा बर्फबारी से जहां किसानों-बागवानों में खुशी है। वहीं, स्थानीय कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं। पर्यटक भी राज्य के बर्फबारी वाले इलाकों का रूख कर रहे हैं।
बारिश- बर्फबारी से तीन हाईवे समेत प्रदेश में छोटी-बड़ी 397 सड़कें बंद हो गई हैं। शिमला- रामपुर, कुल्लू-आनी और चंबा-भरमौर एनएच पर आवाजाही थम गई है। हालांकि, कई इलाकों में लोक निर्माण विभाग और एनएच प्राधिकरण सड़कों को बहाल करने में जुटे हैं, लेकिन भारी बर्फबारी सड़क बहाली में बड़ी बाधा बन रही है।