प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति में वीरवार को भी बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में वीरवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 14 से 17 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं।