हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सात साल बाद भारी बर्फबारी हुई है। जनवरी में अभी तक 87 सेंटीमीटर हिमपात होने से साल 2017 का रिकॉर्ड भी टूट गया है। जनवरी 2017 में 82 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई थी। उधर, 2012 में 95 सेंटीमीटर बर्फ गिरी थी। पहाड़ों की रानी शिमला में बीते 29 दिनों के भीतर आठ बार बर्फबारी हो गई है।