फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ीं दुश्वारियां, चार एनएच समेत 764 सड़कें बंद, एक की मौत

Wed, 29 Jan 2020 07:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 14
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में भारी बर्फबारी और बारिश से बुधवार को चार नेशनल हाईवे समेत 764 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। कुल्लू, चंबा, किन्नौर, लाहौल और शिमला जिला में बर्फबारी से बिजली और पेयजल का संकट गहरा गया है। पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 14
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, सिरमौर के सोलन-नेरीपुल मार्ग पर जघेड़ के पास पहाड़ी से चलते टैंपो ट्रेवलर पर पत्थर गिर गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग घायल हो गया। ट्रेवलर 11 यात्रियों को लेकर शिमला के कोटखाई जा रहा था।  
विज्ञापन

3 of 14
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल मनाली, डलहौजी और कुफरी बर्फ से लकदक हो गए हैं। राजधानी शिमला ने भी बुधवार सुबह सफेद चादर ओढ़ ली। उधर, मंगलवार रात को सूबे के मैदानी जिलों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार से प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। तीन फरवरी तक धूप खिली रहने से ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

4 of 14
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, ऊपरी शिमला का राजधानी शिमला से लगातार दूसरे दिन भी संपर्क कटा रहा। बुधवार को शिमला से ठियोग, कोटखाई, चौपाल, रोहड़ू रूट पर बसें रवाना नहीं हो पाईं। जिला में 149 सड़कें बंद होने से परिवहन निगम के 335 रूट फेल हुए। निगम की 47 बसें विभिन्न रूटों पर फंस गई हैं। 
विज्ञापन

5 of 14
- फोटो : अमर उजाला
नारकंडा में भारी हिमपात के चलते नेशनल हाईवे-5 यातायात के लिए बाधित रहा। बसों की आवाजाही वाया बसंतपुर हुई। जलोड़ी जोत में बर्फबारी के चलते एनएच-305 एक बार फिर बाधित हो गया है। चंबा जिला में भरमौर-पठानकोट मार्ग पर सरू के पास पेड़ गिरने से यातायात के लिए बाधित पड़ गया।
विज्ञापन

6 of 14
- फोटो : अमर उजाला
बारिश से लारजी-सैंज-न्यूली मार्ग पागलनाला में बाढ़ आने से अवरुद्ध हो गया है। जनजातीय जिले लाहौल में बर्फबारी के चलते दो माह से बंद पड़ी 140 सड़कों की बहाली के लिए लाहौल की जनता को अभी एक माह और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

7 of 14
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू में बिजली के 50 ट्रांसफार्मर ठप होने से 200 गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। डलहौजी के गांधी चौक में डेढ़ फीट से अधिक, लक्कमंड़ी में साढ़े तीन फीट, आहला में ढाई फीट जबकि डैनकुंड में चार फीट, खज्जियार, बकरोटा में एक से तीन फीट तक ताजा बर्फबारी हुई है।

8 of 14
- फोटो : अमर उजाला
जिले के तीसा, चंबा में 40 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। किन्नौर जिले में 21 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं, जिस कारण छितकुल, रक्षम, लिप्पा, आसरंग सहित भावावैली और निचार खंड के कई इलाकों में बत्ती गुल है। इन जिलों में पाइपों में पानी जमने से पेयजल संकट भी खड़ा हो गया है।

9 of 14
- फोटो : अमर उजाला
कांगड़ा जिला के कई क्षेत्रों में बुधवार को बारिश होती रही। बारिश के कारण एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में खेला जाने वाला रणजी मुकाबला भी नहीं हो सका। इसके अलावा मंगलवार रात को जिला की ऊंची चोटियों पर जमकर बर्फबारी हुई। मैक्लोडगंज, खड़ोता, नड्डी, धर्मकोट, बीड़ बिलिंग और मुल्थान भी बर्फ से ढक गए। 

10 of 14
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप भी खिली। इसके बावजूद अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई। कई दिनों बाद केलांग और कल्पा का अधिकतम तापमान बुधवार को माइनस से बाहर आया।

11 of 14
- फोटो : अमर उजाला
केलांग में अधिकतम तापमान 0.8, डलहौजी में 0.2, कल्पा में 3.4, धर्मशाला में 3.4, शिमला में 6.3, हमीरपुर में 13.6, बिलासपुर में 13.0, सोलन में 14.8, नाहन में 16.3, ऊना में 17.6 और कांगड़ा में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

12 of 14
- फोटो : अमर उजाला
ये नेशनल हाईवे हैं बंद
- शिमला-रामपुर
- भरमौर-पठानकोट
- आनी-जलोड़ी-औट
- मनाली-लेह

13 of 14
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र                        न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                    - 5.7
कुफरी                     - 4.4
कल्पा                     - 3.5
डलहौजी                 - 2.2 
मनाली                    - 1.8
शिमला                    - 1.0
विज्ञापन

14 of 14
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र                        बर्फबारी (सेंटीमीटर में)
रोहतांग                    180
कोकसर                    95
जलोड़ी जोत             90
सोलंगनाला              45
सराहन                     30
केलांग                     15
मनाली-शिमला         10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें