फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, भारी बर्फबारी से साथ आई ये 10 मुसीबतें, सैलानी भी परेशान

Mon, 09 Jan 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 10
नए साल की पहली ही बारिश और बर्फबारी ने हिमाचल में ब्लैक आउट कर दिया है। राजधानी शिमला समेत आधे प्रदेश में शुक्रवार रात से बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप है। कई जगह पेड़ गिरने से बिजली की एचटी लाइनें और पोल बुरी तरह से टूट गए हैं। बिजली बोर्ड कर्मी हालांकि लाइनों को ठीक करने में जुटे हैं, लेकिन प्रदेश में जारी बर्फबारी मरम्मत कार्यों को प्रभावित कर रही है।
विज्ञापन

2 of 10
ताजा बर्फबारी के बाद शिमला समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में यातायात व्यवस्था ठप हो गई है। शनिवार सुबह से शहर की सड़कों पर कोई वाहन नहीं चला। सड़कें बंद होने के कारण राजधानी का ऊपरी शिमला से संपर्क कट गया है। देर शाम तक शिमला-चंडीगढ़ सड़क पर जाम के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। कुफरी, नारकंडा और खड़ापत्थर में भारी बर्फबारी के कारण सभी सड़कें बंद हैं।
विज्ञापन

3 of 10
भारी बर्फबारी से लंबा जाम लग रहा है। नेशनल हाईवे-21 स्थित मनाली-पतलीकूहल के बीच सैकड़ों पर्यटक वाहन फंस रहे। सुबह से ही पर्यटक वाहनों की लंबी कतार लगी रहीं और दिन भर वाहन रेंगते रहे। ऐसे में मनाली से पतलीकूहल के बीच चली फोर वाई फोर टैक्सी चालकों ने सैलानियों से मनमाने दाम वसूले। मात्र 18 किलोमीटर के सफर के लिए टैक्सी चालकों ने 1500 रुपये 2000 रुपये लिए गए।

4 of 10
शिमला में पहली बर्फबारी लोगों के लिए आफत बनकर आई। यहां 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित रहीं। गाड़ियों के पहिये शनिवार सुबह थम गए। आपातकालीन स्थिति में प्रसूता महिलाओं को इमरजेंसी गाड़ियां घर द्वार पर न पहुंचने के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्यादातर मरीजों को एंबुलेंस सेवा नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

5 of 10
बर्फबारी के कारण दूध, ब्रेड और सब्जी की सप्लाई कई जगहों पर नहीं पहुंची। दूध न मिलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सप्लाई न पहुंचने के बाद शहर के कुछ दुकानदारों ने प्रिंट रेट से अधिक मूल्य पर दूध की थैलियां बेची। यातायात व्यवस्था ठप होने के कारण रविवार को भी दूध, ब्रेड और सब्जी की सप्लाई प्रभावित रहने की संभावना है।
विज्ञापन

6 of 10
मौसम की मार मरीजों पर भारी पड़ गई। आईजीएमसी, केएनएच सहित डीडीयू अस्पताल में दाखिल मरीजों को ठंड में ठिठुरना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में दाखिल मरीजों को झेलना पड़ी। बिजली सप्लाई ठप होने के कारण सेंट्रल हिटिंग सिस्टम मात्र शो पीस बनकर रहे गए।
विज्ञापन

7 of 10
खराब मौसम ने शिमला को पूरी तरह से बेहाल कर दिया है। हर तरह पड़ी सफेद आफत से बचने के जुगाड़ में लोग लगे हैं। शहर में कई दर्जनों पेड़ गिर गए। बालूगंज, चक्कर, विधानसभा आदि क्षेत्रों में 35 से अधिक पेड़ गिरे हैं। इससे संपति को भारी नुकसान की भी सूचना है।

8 of 10
लगातार हो रही बर्फबारी से पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बिजली न होने से शिमला शहर को पानी की सप्लाई करने वाले परियोजनाओं में पंपिंग बंद है। शुक्रवार रात से ही गिरि, गुम्मा, कोटी बरांडी, चेयड़ और चुरट में पंपिंग बंद है। शहर में पानी के अधिकतर भंडारण टैंक खाली होने से पानी की सप्लाई ठप है। शनिवार को पूरे शहर में नगर निगम पानी की सप्लाई नहीं हो पाया।

9 of 10
snowfall shimla
भारी बर्फबारी सैलानियों के लिए मौज मस्ती की जगह परेशानी का सबब बन गई। दिनभर बर्फबारी का क्रम जारी रहने के कारण सैलानी होटलों में ही दुबके रहे। सुबह के समय सैलानी रिज मैदान और मालरोड पर मौज मस्ती करते नजर आए, लेकिन बर्फबारी न रुकने पर सैलानियों ने अपने होटलों का रुख करना शुरू कर दिया। होटलों में लाइट न होने के कारण सैलानियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

10 of 10
वहीं, कड़ाके की ठंड और शीतलहर चलने से अब बर्फबारी ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोग घरों में कैद हो गए हैं। वहीं, बाजार में भी कम ही दुकानें खुल रही हैं। जनजातीय इलाकों में हालात बेहद खराब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें