हिमाचल में लगातार जारी हिमपात से चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। बर्फ की सफेद चादर ओढ़े पहाड़ों का नजारा देखते ही बनता है। बर्फबारी के दीदार के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 10
राज्य के शिमला के पास कुफरी, कुल्लू के मनाली, चंबा के डलहौली सहित अन्य पर्यटन स्थलों में ताजा बर्फबारी हुई है। इन पर्यटन स्थलों पर पर्यटक बर्फ में जमकर मस्ती कर रहे हैं। पर्यटक बर्फ के बीच फोटो और सेल्फी ले रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 10
अगर आप इन पलों को अपने कैमरे में कैद करने और बर्फ में मस्ती करने से वंचित रह गए हैं तो इन तस्वीरों के जरिए खूबसूरत नजारों का निहार सकते हैं।
4 of 10
कुफरी सहित अन्य पर्यटन स्थलों में बर्फबारी के बाद शानदार नजारा देखने को मिल रहा है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटन भी पहुंच रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने वाहन चलाते समय सावधानी बरतने को कहा है, क्योंकि बर्फ में फिलसल से दुर्घटना का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 10
वहीं, ताजा बर्फबारी से पहाड़ी क्षेत्रों में दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। बीते दिनों हुई बर्फबारी के चलते बुधवार शाम तक प्रदेश में 225 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। पांगी-भरमौर में बिजली सप्लाई सुचारु नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
6 of 10
चंबा जिले के दुर्गम क्षेत्रों में बुधवार को भी यातायात व्यवस्था ठप रही। मौसम खुलने के बाद जगह-जगह ल्हासे गिर रहे हैं। लाहौल, किन्नौर, शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा, सिरमौर के कई क्षेत्रों का संपर्क कट गया है।
विज्ञापन
7 of 10
रोहतांग, सोलंगनाला और जलोड़ी दर्रा में ताजा हिमपात दर्ज हुआ है। भरमौर-पांगी, तीसा, किहार, डलहौजी में भी हिमपात हुआ है। जिला मंडी के सराज और नाचन में भी बर्फबारी हुई।
8 of 10
वीरवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी हुई है। 26 फरवरी तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।
9 of 10
खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन कुल्लू ने आपदा प्रबंधन के साथ दो रेस्क्यू टीमों को अलर्ट पर रखा है। जिला में एचआरटीसी के करीब 40 रूटों पर असर पड़ा है।